संत नामदेव महाराज की 753 वीं जयंती पर रथ यात्रा एवं साइकिल यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत

संत नामदेव महाराज की 753 वीं जयंती पर रथ यात्रा एवं साइकिल यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
छाया – वेद रोहिला।
दूरभाष – 94161 91877

संत नामदेव जी व विट्ठल भगवान की सुंदर भजनों के साथ की पूजा अर्चना।

कुरुक्षेत्र, 9 दिसम्बर : संत नामदेव महाराज की 753 वीं जयंती के अवसर पर 23 नवम्बर को पंढरपुर (महाराष्ट्र) से करीब 100 साइकिल यात्रियों का जत्था शनिवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पार्वती विहार में स्थित संत नामदेव मन्दिर में पहुंचा जिसका भव्य स्वागत फूलों के साथ संत नामदेव छिम्बा समाज सभा, कुरुक्षेत्र द्वारा किया गया। इस रथ यात्रा एवं साइकिल यात्रियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था सभा के पदाधिकारियों द्वारा की गई।
इस अवसर पर सभा के चेयरमैन पृथपाल नीरज और प्रधान अशोक तोकी द्वारा इस रथ यात्रा में शामिल सूर्य कांत भींसे, अध्यक्ष, भागवत धर्म प्रचारक मण्डल, महाराष्ट्र तथा सुभाष बंबूरे, उपाध्यक्ष राज्य पालकी सोहला पत्रकार संघ, महाराष्ट्र को अंग वस्त्र भेंट कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सूर्य कांत भींसे ने बताया कि 23 नवंबर से पंढरपुर (महाराष्ट्र) चलकर 2100 किलोमीटर की यात्रा पूरी करके यह जत्था पंजाब में स्थित घुमान गुरूद्वारा में पहुंचेगी। इस साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य संत नामदेव के विचारों का प्रचार-प्रसार करना और नामदेव समाज के सभी घटकों, पंथों, संस्थाओं में आपसी भाईचारा, प्रेम, सोहार्द एवं युवाओं को जोड़ना है। इस यात्रा मैं आए लोगो द्वारा अल सुबह चार बजे संत नामदेव जी और विट्ठल भगवान की सुंदर भजनों के साथ पूजा अर्चना की।
इस आयोजन के समय संत नामदेव मन्दिर के पदाधिकारियों के अतिरिक्त सभा के उप-प्रधान बलजीत खुरपा, मुख्य सलाहकार मास्टर बिमल, मैनेजर अशोक चहल, कैशियर मोहित नामदेव, सह- सचिव विनोद कुमार, तरुण नामदेव, सुलेख चन्द, राधेश्याम, इंजीनियर अजय, पंकज, विकास आदि मौजूद थे।
संत नामदेव जी व विट्ठल भगवान की सुंदर भजनों के साथ की पूजा अर्चना।
संत नामदेव महाराज की 753 वीं जयंती के अवसर पर 23 नवम्बर को पंढरपुर (महाराष्ट्र) से करीब 100 साइकिल यात्रियों का जत्था शनिवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पार्वती विहार में स्थित संत नामदेव मन्दिर में पहुंचा जिसका भव्य स्वागत फूलों के साथ संत नामदेव छिम्बा समाज सभा, कुरुक्षेत्र द्वारा किया गया। इस रथ यात्रा एवं साइकिल यात्रियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था सभा के पदाधिकारियों द्वारा की गई।
इस अवसर पर सभा के चेयरमैन पृथपाल नीरज और प्रधान अशोक तोकी द्वारा इस रथ यात्रा में शामिल सूर्य कांत भींसे, अध्यक्ष, भागवत धर्म प्रचारक मण्डल, महाराष्ट्र तथा सुभाष बंबूरे, उपाध्यक्ष राज्य पालकी सोहला पत्रकार संघ, महाराष्ट्र को अंग वस्त्र भेंट कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सूर्य कांत भींसे ने बताया कि 23 नवंबर से पंढरपुर (महाराष्ट्र) चलकर 2100 किलोमीटर की यात्रा पूरी करके यह जत्था पंजाब में स्थित घुमान गुरूद्वारा में पहुंचेगी। इस साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य संत नामदेव के विचारों का प्रचार-प्रसार करना और नामदेव समाज के सभी घटकों, पंथों, संस्थाओं में आपसी भाईचारा, प्रेम, सोहार्द एवं युवाओं को जोड़ना है। इस यात्रा मैं आए लोगो द्वारा अल सुबह चार बजे संत नामदेव जी और विट्ठल भगवान की सुंदर भजनों के साथ पूजा अर्चना की।
इस आयोजन के समय संत नामदेव मन्दिर के पदाधिकारियों के अतिरिक्त सभा के उप-प्रधान बलजीत खुरपा, मुख्य सलाहकार मास्टर बिमल, मैनेजर अशोक चहल, कैशियर मोहित नामदेव, सह-सचिव विनोद कुमार, तरुण नामदेव, सुलेख चन्द, राधेश्याम, इंजीनियर अजय, पंकज, विकास आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:अवैध असलहा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Sat Dec 9 , 2023
थाना देवगाँवअवैध असलहा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तारदिनांक 08.12.2023 को उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मोलनापुर हाइवे ओवरब्रिज के पास से अभियुक्त शशिकान्त उर्फ गोलू पुत्र स्व0 पंचदेव राम निवासी रमदत्तपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र 24 वर्ष को 01 अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 कारतूस .315 […]

You May Like

advertisement