श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में शुरू हुई गुप्त नवरात्र पूजा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान से लाई अखंड ज्योति पर हुई पूजा।

कुरुक्षेत्र, 10 फरवरी : मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में गुप्त नवरात्रों के पहले दिन अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में यज्ञ एवं पूजन किया गया। यह पूजन मंदिर परिसर में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखंड ज्योति पर किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि प्रत्येक नवरात्र पर अखंड ज्योति पर पूजन एवं यज्ञ का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार गुप्त नवरात्रों पर सर्व कल्याण की भावना से विद्वान ब्राह्मण एवं संत महापुरुष पूजन कर रहे हैं। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, कमल कुमार, दर्शन, बिल्लू पुजारी, सुक्खा सिंह, नाजर सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी पूजन करते हुए।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन दिवस

Sat Feb 10 , 2024
आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन दिवस। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के स्नातकोत्तर कौमारभृत्य विभाग में शनिवार को राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों व उनके अभिभावकों […]

You May Like

Breaking News

advertisement