श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गुरुग्राम जिला इकाई का हुआ विस्तार वरिष्ठ पत्रकार संपादक ऋषि प्रकाश कौशिक मुख्य सलाहकार नियुक्त

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
गुरुग्राम में लगभग 40 वर्षो से सक्रिय पत्रकारिता कर रहें है वरिष्ठ पत्रकार ऋषि प्रकाश कौशिक।

गुरुग्राम 10 फरवरी : गुरुग्राम के वरिष्ठ पत्रकार मुख्य संपादक ऋषि प्रकाश कौशिक श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गुरुग्राम इकाई के मुख्य सलाहकार घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने गुरुग्राम जिले के नवनियुक्त मुख्य सलाहकार ऋषि प्रकाश कौशिक को संघ के गुरुग्राम इकाई के मुख्य सलाहकार नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि “ऋषि प्रकाश कौशिक एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका प्रदेश में पत्रकारिता के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। गुरुग्राम इकाई के मुख्य सलाहकार पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।”
डॉ. बंसल ने कहा,”ऋषि प्रकाश कौशिक के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।
डॉ. बंसल ने कहा कि, श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। ऋषि प्रकाश कौशिक ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।” प्रदेश पदाधिकारियों ने ऋषि प्रकाश कौशिक को गुरुग्राम इकाई के मुख्य सलाहकार पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव प्रचारक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ. डीएल मल्होत्रा (सोनीपत), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल), प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धीमान (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सलाहकार विजय सभरवाल, प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल), प्रदेश सह- सचिव पंकज सिंगला (पानीपत), प्रदेश सह- सचिव जरनैल रंगा (कुरुक्षेत्र), प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत), कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार कृष्ण धमीजा,चंडीगढ़ इकाई के मुख्य संरक्षक हरमिंदर नागपाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राजपूत (सोनीपत) सहित भारी संख्‍या में पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयूके स्पार्टन टीम के उपकप्तान अंशुल शर्मा ने जड़ा शतक

Tue Feb 11 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। 62 गेंदों में बनाए नाबाद 103 रन, मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब। कुरुक्षेत्र, 10 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के केयू सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में केयूके गैर-शिक्षक कर्मचारी टी-20 प्रतियोगिता के अनौपचारिक मैचों में रविवार को एडमिन प्लेयर्स केयूके व केयूके […]

You May Like

advertisement