एन.डी.ए. में गुरुकुल के छात्रों ने फिर लहराया परचम, 10 छात्रों का चयन

एन.डी.ए. में गुरुकुल के छात्रों ने फिर लहराया परचम, 10 छात्रों का चयन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी छात्रों व गुरुकुल परिवार दी शुभकामनाएं।

कुरुक्षेत्र 8 फरवरी : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के ब्रह्मचारियों ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कुशल मेधाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए एन.डी.ए. में अपना परचम लहराया है। गुरुकुल के 10 ब्रह्मचारियों ने यूपीएससी द्वारा एनडीए में प्रवेश हेतु लिए जाने वाले एस.एस.बी. इन्टरव्यू में सफलता हासिल कर गुरुकुल, अपने गुरुजन व माता-पिता का नाम रोशन किया है। छात्रों की उपलब्धि पर जहां महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गुरुकुल परिवार को बधाई दी है, वहीं प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सुबे प्रताप, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य, सूबेदार बलवान सिंह, हवलदार अशोक चौहान ने गुरुकुल में लड्डू बांटकर सभी छात्रों के साथ उत्साह के इन पलों को सांझा किया।
निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार ने बताया कि गुरुकुल के छात्र आर्यन कुमार, मुकुलजीत, यश बुकर, दीपक देवतिया, ऋषभराज,अभिनन्दन, दीपांशु, कुमार आदित्य, कार्तिक तथा गोल्डी ने एस.एस.बी. इन्टरव्यू में सफलता पाकर देश सेवा के अपने सपने को साकार किया है। ये युवा एनडीए में ट्रेनिंग के उपरान्त भारतीय वायु सेना में लेफ्टिनेंट तथा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग आफिसर के पद को सुशोभित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत का सपना है गुरुकुलों ऐसे संस्कारवान्, ईमानदार, देश सेवा हेतु समर्पित और कर्मठ उच्च अधिकारी की पौध तैयार करके राष्ट्र को समर्पित करें जो देश की उन्नति में सहायक सिद्ध हों और गुरुकुल के साथ-साथ अपने माता-पिता का भी नाम दुनिया में रोशन करें।
उन्होंने बताया कि गुरुकुल के प्राचार्य एवं वर्तमान में गुजरात प्रान्त के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत के मार्गदर्शन में देश सेवा हेतु युवाओं को तैयार करने के पुनीत उद्देश्य से सेना में जाने के इच्छुक छात्रों का चयन करके एक नियमित दिनचर्या और कुशल ट्रेनर्स के नेतृत्व में इन छात्रों की एस.एस.बी. की सम्पूर्ण तैयारी करवाई। यहां फिजीकल, थ्योरिकल, प्रैक्टिकल के साथ एस.एस.बी. इन्टरव्यू का पूरा अभ्यास कराया जिससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ा और एस.एस.बी. में रिकोमेंडिड हुए। ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार का कहना कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गुरुकुल के छात्रों का यह उम्दा प्रदर्शन भविष्य में भी जारी रहेगा।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यटन और होटल प्रबंधन उद्योग में रोजगार की अपार संभावनाएं : प्रो. मोहिंदर चांद

Thu Feb 8 , 2024
पर्यटन और होटल प्रबंधन उद्योग में रोजगार की अपार संभावनाएं : प्रो. मोहिंदर चांद। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। केयू के पर्यटन और होटल प्रबंधन विभाग में दूसरे दिन राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण। कुरुक्षेत्र, 8 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement