खुशहाली का बजट : भाजपा युवा नेता अश्वनी वालिया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्रा : केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को पेश किए गए अंतरिम बजट (2024-25) को लेकर भाजपा के युवा नेता अश्विनी वालिया ने कहा कि यह आमजन की खुशहाली वाला बजट है। इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। आयकर की सीमा में कोई बदलाव न करके केंद्र सरकार ने एक करोड़ लोगों को सीधे लाभ पहुंचाया है। यह बजट गरीब कल्याण, किसान, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन एवं देश की समृद्धि व विकसित भारत के लिए समर्पित है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाने से आमजन लाभांवित होंगे। सबका साथ, सबका विकास मंत्र के साथ सरकार ने चुनौतियों पर काबू पाया है और अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिली है। आमजन को समर्पित इस बजट के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। कहा कि केंद्र के साथ मिलकर प्रदेश आर्थिक मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा पंजाबी अधिकार संघर्ष मोर्चा ने रखी मांग

Thu Feb 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email हरियाणा पंजाबी अधिकार संघर्ष मोर्चा ने रखी मांग। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। राज्यसभा सीट के लिए पंजाबी समुदाय ने मांगा प्रतिनिधित्व। कुरुक्षेत्र, 1 फरवरी : हरियाणा पंजाबी अधिकार संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गाबा ने मांग […]

You May Like

Breaking News

advertisement