हरिद्वार: यूसीसी आभार सम्मलेन में पहुंचे सीएम धामी, बाबा साहब को याद कर बोले-उनका संपूर्ण जीवन ही संदेश

हरिद्वार: यूसीसी आभार सम्मलेन में पहुंचे सीएम धामी, बाबा साहब को याद कर बोले-उनका संपूर्ण जीवन ही संदेश,
सागर मलिक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा साहब ने ऐसे भारत की परिकल्पना की जिसमें सभी वर्गों को समान अधिकार, समान अवसर और समान गरिमा प्राप्त हो। उनका संघर्ष हम सब के लिए एक मिसाल है।

हरिद्वार केंद्रीय विद्यालय भेल परिसर में यूसीसी आभार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे हरिद्वार की पवित्र भूमि पर बाबा साहब आंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में आप सभी के बीच उपस्थित होने का सुअवसर मिला है।

सीएम धामी ने कहा कि इतनी विशाल संख्या में आप सभी की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि बाबा साहब आंबेडकर आज भी हमारी सामूहिक चेतना का अभिन्न हिस्सा हैं। कहा कि मेरा मानना है, बाबा साहब का संपूर्ण जीवन ही उनका संदेश है। उन्होंने कहा कि वे एक ऐसे युगद्रष्टा थे जिन्होंने गुलाम भारत में जन्म लेकर भी अपने ज्ञान और संकल्प के द्वारा न केवल स्वयं के जीवन को बदला, बल्कि करोड़ों वंचितों, शोषितों और पीड़ितों को न्याय की राह दिखाई।

समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया। उनका संघर्ष हम सब के लिए एक मिसाल है। कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. आंबेडकर के योगदान के लिए प्रत्येक देशवासी सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में ही ये सुनिश्चित कर दिया कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व भारतीय गणराज्य के मूल स्तंभ होंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: वीकेंड पर बड़ी संख्या में मंसूरी पहुंचे सैलानी, होटल पैक, चौराहों पर रेंगते रहे वाहन

Tue Apr 15 , 2025
सागर मलिक शहर में बड़ी संख्या में देशभर से सैलानी पहुंचे। इससे चौराहों पर दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। शहर में वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। इससे होटल पैक रहे। पर्यटन स्थल भी गुलजार नजर आए। वहीं, शहर के चौराहों पर यातायात जाम की स्थिति भी बनी रही। […]

You May Like

Breaking News

advertisement