हरविन्दर कल्याण बने एआईपीओसी की स्थायी समिति के सदस्य

हरविन्दर कल्याण बने एआईपीओसी की स्थायी समिति के सदस्य।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

चंडीगढ़, 18 जनवरी :
हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्दर कल्याण को अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) की स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। देशभर के पीठासीन अधिकारियों की यह सर्वोच्च संस्था है। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला इसके पदेन अध्यक्ष और राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश उपाध्यक्ष हैं। लोक सभा का एक उपाध्यक्ष भी इस समिति के पदेन उपाध्यक्ष होते हैं। इनके अलावा देश भर के विधान मंडलों से 7 अध्यक्षों को समिति में बतौर सदस्य शामिल किया जाता है। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह इस समिति के सचिव हैं।
हाल ही में सिक्किम विधान सभा के अध्यक्ष अरुण कुमार उप्रेती द्वारा अपना पद त्यागने के कारण खाली हुए स्थान पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्दर कल्याण को सदस्य मनोनीत किया है। उनका मनोनयन 17 जनवरी, 2024 से हुआ है। इस संबंध में लोक सभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
गौरतलब है कि कल्याण 25 अक्तूबर 2024 में पहली बार विधान सभा अध्यक्ष बने हैं और मात्र तीन माह में संस्था की स्थायी समिति का सदस्य बनना उनके लिए गर्व की बात है। कल्याण ने इसके लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की स्थायी समिति के सदस्य के तौर पर उनसे जो भी अपेक्षाएं होंगी, वे उन पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
गौरतलब है कि स्थायी समिति के नियमों के अनुसार 7 पीठासीन अधिकारी इसके सदस्य होते हैं। इनमें बड़े राज्यों के विधानमंडलों से 5 और 100 से कम सदस्यों वाले छोटे राज्यों के विधानमंडलों से 2 पीठासीन अधिकारी होते हैं।
पीठासीन अधिकारी वार्षिक सम्मेलन की तारीखें और स्थान तय करना स्थायी समिति के कार्य हैं। यही समिति पीठासीन अधिकारी वार्षिक सम्मेलन के लिए एजेंडे, कार्यक्रम और विषय को अंतिम रूप देती है। एआईपीओसी ऑर्गनाइजेशंस से संबंधित विषय, पारित प्रस्तावों का फॉलोअप, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संवैधानिक तथा संसदीय मामले भी यह समिति कार्य करती है।
ये हैं स्थायी समिति के सदस्य :
वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष, राजस्थान विधान सभा
रवीन्द्र नाथ महतो, अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा
नरेन्द्र सिंह तोमर, अध्यक्ष, मध्य प्रदेश विधानसभा
एम. अप्पावु, अध्यक्ष, तमिलनाडु विधान सभा
विश्वजीत दैमारी, अध्यक्ष, असम विधान सभा
हरविन्दर कल्याण, अध्यक्ष, हरियाणा विधान सभा
शंकर चौधरी, अध्यक्ष, गुजरात विधान सभा

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा प्रदर्शन

Sat Jan 18 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत शिव मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा एंकर बताते चलें शिवेंद्र पटेल पुत्र अजय कुमार ग्राम सरावां परगना व तहसील सदर थाना हरचंदपुर ने आरोप लगाया है कि मेरे ही गांव के निवासी से मेरी पुरानी रंजिश है जो कि ओमप्रकाश विपक्षी द्वारा रास्ते का कब्जा कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement