हरियाणा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को नमन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को नमन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश में प्रजातंत्र को किया मजबूत : अशोक अरोड़ा।

कुरुक्षेत्र, 21 मई। स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कुरुक्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों व साधु-संतों में फल व खाना वितरित किया। इससे पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को नमन करते हुए कहा कि वह आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने ग्राम पंचायतों को मजबूत किया, जिससे देश का प्रजातंत्र मजबूत हुआ। उन्हें भारत में कंप्यूटर का जनक भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी सही मायनों में इस धरती माता के महान सपूत थे जिन्होंने देश की अखंडता और एकता के लिए अपना बलिदान भी दे दिया। राजीव गांधी की सोच थी की देश का प्रजातंत्र जितना मजबूत होगा, देश भी उतना ही मजबूत होगा। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आज की भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के प्रजातंत्र की नींव को खोखला करने का कार्य कर रही है। यह सरकार देश से प्रजातंत्र को खत्म करना चाहती हैं। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देश की तरक्की के लिए युवाओं की भागीदारी के लिए उन्हें 21 साल की उम्र से वोट का अधिकार दिया था लेकिन राजीव गांधी ने युवाओं की भागीदारी को ओर ज्यादा मजबूत करते हुए उन्हें 18 वर्ष से वोट का अधिकार दे दिया जिससे देश के विकास में युवाओं की भागीदारी बढ़ी। ऐसे महान नेता की पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।
2000 के नोट का चलन बंद किए जाने पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अरोड़ा ने कहा कि वर्ष 2016 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 500 व 1000 के नोटों को बंद कर दिया गया और कहा कि इससे देश से आतंकवाद खत्म होगा और काला धन वापस आएगा लेकिन न तो आंतकवाद ही खत्म हुआ और ना ही काला धन वापिस आया और अब फिर सरकार द्वारा 2000 का नोट बंद कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ड्रामेबाज सरकार है। आए दिन किस प्रकार से लोगों को ध्यान भटकाया जाए इस प्रकार के षड्यंत्र करने का कार्य करती है। भाजपा की सरकार का देश की तरक्की से कोई मतलब नहीं है, यह तो सत्ता में बने रहने के लिए नए-नए षड्यंत्र रच रही है। इस मौके पर सुभाष पाली, हिमांशु अरोड़ा, पृथ्वी सिंह तुर्क, गौरव शर्मा , ओम प्रकाश ओपी, मास्टर हरी सिंह, जिला परिषद सदस्य सुरेश वाल्मिकी किरमच, टेक चंद बारना, विवेक भारद्वाज, नवनीत नरवाल , संजीव रेणू, मनोज शर्मा खेड़ी मारकण्डा, अशोक भट्ट, सतबीर घराडसी, मीना शर्मा, नीलम बड़ौंदा, बबली, हेमा गौड़, पाला राम सिंघपुरा व जगपाल बनवाला सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को नमन करते पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को नमन

Sun May 21 , 2023
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को नमन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश में प्रजातंत्र को किया मजबूत : अशोक अरोड़ा। कुरुक्षेत्र, 21 मई। स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कुरुक्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के पूर्व […]

You May Like

Breaking News

advertisement