मंडल रेल प्रबंधक डॉ सीमा शर्मा की अध्यक्षता में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय फिरोजपुर में मनाया गया

मंडल रेल प्रबंधक डॉ सीमा शर्मा की अध्यक्षता में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय फिरोजपुर में मनाया गया

फिरोजपुर दिनांक-31.10.2022 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

            मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, फिरोजपुर में मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा की अध्यक्षता में लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की दूरदर्शिता एवं कार्यों के द्वारा देश का एकीकरण संभव हो सका। अतः देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमें अपना योगदान करना चाहिए।

राष्ट्रीय एकता दिवस के आरंभ में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा मंडल कार्यालय फिरोजपुर में एक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक ने इसकी सलामी ली तथा उन्होंने उपस्थित रेलकर्मियों एवं अधिकारीयों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी। परेड में लगभग 25 रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने भाग लिया। इसके पश्चात् रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसे हरी झंडी दिखाकर मंडल रेल प्रबंधक ने रवाना किया। यह दौड़ मंडल कार्यालय से शुरू होकर बस्ती टैंका वाली होते हुए पुनः मंडल कार्यालय पर जाकर ख़त्म हुयी। इस दौड़ में लगभग 200 अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ मंडल के सभी स्टेशनों अर्थात् फिरोजपुर कैंट, अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट, जम्मूतवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, श्रीनगर आदि पर लिया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के लोगों ने भ्रष्ट ऐडियो पंचायत को बर्खास्त करने को लेकर सौंपा ज्ञापन

Mon Oct 31 , 2022
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के लोगों ने भ्रष्ट ऐडियो पंचायत को बर्खास्त करने को लेकर सौंपा ज्ञापन आजमगढ़: अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सगठन मत्री सुभाष चंद्र तिवारी ( कुन्दन) व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा को एडीओ पंचायत शांति […]

You May Like

advertisement