हरियाणा विधान सभा ‘विधायी प्रारूपण’ पर करवाएगी प्रशिक्षण

लोक सभा के संविधान एवं संसदीय अध्ययन संस्थान के सहयोग से अफसरों और कर्मचारियों को सिखाई जाएगी लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग की बारीकियां।

चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 24 सितंबर : लोक सभा सचिवालय और हरियाणा विधान सभा सचिवालय की ओर से विधान सभा और हरियाणा सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए विधायी प्रारूपण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संविधान एवं संसदीय अध्ययन संस्थान (आईसीपीएस) के सहयोग से यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एमजीएसआईपीए) में 26 और 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के लिए गार्ड ऑफ ऑनर भी किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र शुक्रवार सुबह 10 बजे होगा। इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह, हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, विधान सभा सचिव राजीव प्रसाद संबोधित करेंगे। इसके बाद कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष यू.टी. खादर फरीद भी प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह 27 सितंबर को दोपहर बाद होगा। इसे हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, विधान सभा हरियाणा विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस अध्यक्ष ने की बैठक।
लोक सभा और हरियाणा विधान सभा की ओर से विधान विधायी प्रारूपण पर होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को विधान सभा के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एक-एक व्यवस्था के बारे में बारीकी से जानकारी ली तथा अधिकारियों को इसकी सफलता के लिए उत्साह से काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञों और विद्वानों का मार्गदर्शन प्राप्त होने वाला है। उनका अनुभव और ज्ञान निश्चित रूप से हम सभी के कार्यक्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होगा।
हरियाणा विधान सभा सचिवालय में बुधवार को अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमओयू से शिक्षा, अनुसंधान तथा नवाचार को मिलेगा बढ़ावाः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Thu Sep 25 , 2025
केयू और ईपीआईसी के बीच हुआ समझौता। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 24 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में बुधवार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी इंक्यूबेशन सेंटर (कुटिक) तथा ईपीआईसी (उद्यमिता संवर्धन और ऊष्मायन परिषद) के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर (एमओयू) हस्ताक्षर किए गए। […]

You May Like

advertisement