Uncategorized

जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में सुनवाई प्रक्रिया तेज

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में सुनवाई प्रक्रिया तेज*_

रायबरेलीः- 17 फरवरी 2026
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कक्ष में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक सम्पन्न हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025-26 का कार्य गतिमान है। एस०आई०आर० के अंतर्गत जनपद की समस्त विधानसभाओं में मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने की कार्यवाही निरंतर जारी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 06 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में नो मैपिंग व तार्किक विसंगतियों से संबंधित कुल 466583 मतदाताओं को नोटिस निर्गत किया जाना है। जिसके क्रम में अब तक कुल 466548 नोटिस निर्गत किये जा चुके हैं। निर्गत किये गये नोटिसों में से लगभग 237456 से अधिक नोटिस संबंधित मतदाताओं को बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा प्राप्त कराये जा चुके हैं। मतदाताओं को प्राप्त कराये गये नोटिसों में से अब तक लगभग 121713 नोटिसों पर अधिसूचित अधिकारियों द्वारा सुनवायी भी की जा चुकी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने एवं मतदाताओं की सुविधा के लिए जनपद में नोटिसों की सुनवायी हेतु 2451 बूथों पर प्रत्येक बीएलओ के साथ एक-एक सहायक नियुक्ति किया गया है, जो प्रतिदिन बूथों पर जारी नोटिसों की सुनवाई करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विगत एसआईआर 2003 से मैपिंग न होने के कारण मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ऐसे मतदाताओं को सुनवाई के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित जन्मतिथि/या जन्म स्थान को प्रमाणित करने वाले साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। इसके अतिरिक्त, तार्किक विसंगतियों वाले मतदाताओं को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इन मतदाताओं को केवल संबंधी से सम्बन्धित अभिलेख प्रस्तुत करने की आवश्यकता होगी। मतदाता सुनवाई के दौरान स्वयं उपस्थित होकर अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से निर्धारित अभिलेख प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जिन बूथों पर राजनैतिक दलों के बीएलए नियुक्त नहीं है, उन बूथों पर बीएलए नियुक्त करके बूथ लेवल ऑफिसरों को अपेक्षित सहयोग प्रदान करें, नए मतदाता विशेष कर महिला मतदाताओं के अधिक से अधिक पंजीकरण कराये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी विवेक राजपूत, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel