Uncategorized

पीएसपीसीएल सब डिवीजन फिरोजपुर कैंट नंबर 2 के उच्च अधिकारी किसी बड़ी घटना के इंतजार में बैठे हैं और कर्मचारियों को असुरक्षित बिल्डिंग में काम करने के लिए कर रहे मजबूर

(पंजाब) फिरोजपुर 01 सितंबर 2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

सब डिवीजन फिरोजपुर कैंट नंबर 2 की बिल्डिंग सिविल डिपार्टमेंट पीएसपीसीएल की तरफ से असुरक्षित घोषित की जा चुकी है। सब डिवीजन में काम करने वाले सभी कर्मचारियों ने तिथि 30/6/2025 को अपने उच्च अधिकारियों से अपील की थी कि हमें दफ्तरी कामकाज करने के लिए सुरक्षित बिल्डिंग मुहैया कराई जाए। लेकिन दो महीने से अधिक समय बीत जाने पर भी अभी तक उच्च अधिकारियों ने सुरक्षित बिल्डिंग कर्मचारियों को कामकाज के लिए प्रदान नहीं की, जिसके कारण कर्मचारियों को असुरक्षित बिल्डिंग में कामकाज करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। सबडिवीजन कैंट नंबर 2 व शहरी मंडल , फिरोजपुर के सभी कर्मचारियों ने धरना लगाकर अपने उच्च अधिकारियों से अपील की कि दफ्तरी कामकाज के लिए सुरक्षित बिल्डिंग प्रदान की जाए ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े व कर्मचारियों की जान माल का नुकसान ना हो।

    श्री साहिल कुमार इंप्लाइज फेडरेशन के उप प्रधान ने बताया कि अगर यहां किसी कर्मचारी का जानी-माली नुकसान हुआ तो उसके लिए उच्च अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel