हिमांशु अरोड़ा हन्नी बने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव

हिमांशु अरोड़ा हन्नी बने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कार्यकर्ताओं ने किया हिमांशु अरोड़ा की नियुक्ति का स्वागत।
पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा : हिमांशु अरोड़ा।

कुरुक्षेत्र, 2 फरवरी : हिमांशु अरोड़ा को प्रदेश युवा कांग्रेस हरियाणा का सचिव सचिन नियुक्त किया गया है कुरुक्षेत्र निवासी हिमांशु अरोडा हन्नी हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा के सुपुत्र हैं 32 वर्षीय हिमांशु अरोड़ा लंबे समय से अपने पिता के साथ राजनीति में हाथ बटाते आ रहे हैं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा 4 बार थानेसर से विधायक रह चुके हैं वह हरियाणा विधानसभा के स्पीकर तथा परिवहन मंत्री भी रह चुके है आज कल अशोक अरोड़ा कांग्रेस की कार्यक्रम निर्धारण कमेटी के अध्यक्ष होने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की राजनैतिक मामलों की समिति के मेंबर है इसी के साथ-साथ पार्टी हाई कमान ने उन्हें स्टेट इलेक्शन कमेटी का सदस्य बनाकर अहम जिम्मेवारी सौंपी हुई है।
युवा कांग्रेस नेता हिमांशु अरोड़ा का युवा वर्ग पर अच्छा प्रभाव है और युवा वर्ग में हिमांशु अरोड़ा की गहरी पैठ है हिमांशु अरोड़ा ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,सांसद दीपेंद्र हुड्डा तथा युवा कांग्रेस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी हाई कमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और युवा वर्ग को अधिक से अधिक संख्या में युवा कांग्रेस के साथ जोड़ेंगे
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ने से हताश और परेशान है आज बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन है देश का युवा रोजी-रोटी की तलाश में मेहनत मजबूत मजदूरी करने के लिए अपनी जान पर खेल कर डोंकी के जरिए विदेश जा रहा है हरियाणा सरकार युवा वर्ग को रोजगार देने में विफल रही है
हिमांशु अरोड़ा की नियुक्ति का युवा कांग्रेस थानेसर के हल्का प्रधान ईशान शर्मा, कुलदीप ढिल्लों हथीरा , संजीव आलमपुर, सुभाष मिर्जापुर, अक्षित जिंदल, नवनीत नरवाल, राजपाल वाल्मीकि, सतबीर घराडसी, नरेंद्र सैनी राजेश सिंहपुरा, अनिरुद्ध शर्मा हन्नी, नितिन मेहता, साहिल अरोडा, राजपाल प्रतापगढ़, अक्षित बंसल सहित अनेक युवा कांग्रेस ने स्वागत करते हुए कहा हिमांशु अरोड़ा हन्नी को युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनने से हरियाणा में पार्टी और अधिक मजबूत होगी सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट करके हिमांशु अरोरा का स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर युवा कांग्रेस को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
सभी युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिमांशु अरोड़ा हन्नी के नेतृत्व में घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव हिमांशु अरोड़ा का स्वागत करते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा स्टेट विश्वविद्यालयों में पहली ए-प्लस-प्लस ग्रेड यूनिवर्सिटी बनी कुवि

Fri Feb 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में खुशी की लहर।शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाई।नैक ने मूल्यांकन के बाद केयू को दिया ए-प्लस-प्लस ग्रेड।हरियाणा के विकास में केयू का महत्वपूर्ण योगदान।ए-प्लस-प्लस ग्रेड मिलना कुवि के लिए गर्व […]

You May Like

Breaking News

advertisement