
बिलरियागंज/आजमगढ़। स्थानीय थाना बिलरियागंज में दो होमगार्ड जवानों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, कम्पनी कमांडर बुद्धि राम यादव, बीओ रमेश चंद्र तथा प्लाटून कमांडर प्रेम चंद्र यादव द्वारा होमगार्ड जवान रामनयन यादव एवं बैजनाथ शर्मा को फूल-माला पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उन्हें शाल, छाता, पैंट-शर्ट, टॉर्च एवं साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर राजेश शुक्ला, रामचंद्र यादव, दीनानाथ यादव, ठाकुर यादव, प्रशांत पाठक, अभिमन्यु पांडेय, सुभाष चंद्र यादव, हरिचंद्र भारती, राजेश कुमार, मंगल प्रसाद, विनोद प्रजापति तथा सुरेन्द्र कुमार राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि दोनों होमगार्ड जवानों ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। वहीं कम्पनी कमांडर बुद्धि राम यादव ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा साइकिल सहित अन्य उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने दोनों जवानों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की।


