
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : माननीय राज्यपाल/कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित तिलक इंटर कॉलेज निकट स्थित राजकीय सम्प्रेषण गृह (किशोर) का भ्रमण/निरीक्षण किया।
माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा सम्प्रेषण गृह में निवासरत बच्चों से बातचीत की और उनका हाल चाल लिया गया। इसके साथ ही सम्प्रेषण गृह की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
मा0 राज्यपाल महोदया ने कहा कि सम्प्रेषण गृह में निवासित बच्चों को शिक्षा व आध्यात्म से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य व स्वस्थ मनोरंजन की दिशा मेें कार्य किए जाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, सदस्य राज्य महिला आयोग पुष्पा पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित सम्बंधित उपस्थित रहे।


