जौनपुर: पानी न मिला तो होगा मतदान का बहिष्कार

पानी न मिला तो होगा मतदान का बहिष्कार
जौनपुर। इस समय गर्मी जोरों पर है और नगर के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल के लिए लोगों को परेषानी का सामना करना पड़ रहा है।
उमरपुर में आये दिन पेयजल बाधित हो जाता है। रूहटटा, पालिटेकनिक चैराहे पर सुचारू रूप से पानी घरों तक नहीं पहुंच रहा है। इसके साथ ही समरसेबुल भी जलस्तर नीचे चले जाने से पानी छोड़ चुका है। सप्लाई का पानी कभी आयेगा तो कभी नहीं आयेगा।
इस समस्या के साथ ही नगर के मड़ियाहूं के निकट रामाश्रम कालोनी के सामने खान कालोनी में नगर पालिका द्वारा आपूर्ति किया जाने वाला पेयजल पिछले तीन माह से अधिक समय से बाधित है। जिससे कालोनी के गरीब लोगों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।
इस बारे में नगर पालिका के अधिषासी अधिकारी तथा जलकल की अवर अभियन्ता से कई बार षिकायत की गयी लेकिन पेयजल की व्यवस्था नहीं की जा रही है। उक्त कालोनी के लोगों का कहना है कि आगे निरंकारी भवन तक पानी आता है लेकिन यहां पानी नहीं पहुंचाया जा रहा है। अवर अभियन्ता कहती है जल्द पेयजल पहुंचने लगेगा लेकिन उनका जल्द कब आयेगा यह पता नहीं। इस समस्या से पीड़ित लोगों का कहना है कि अगर पेयजल तीन दिन में नहीं पहुंचेगा तो वे मतदान का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होगें।
ज्ञात हो कि इस समय नगर पालिका का चुनाव चल रहा है। सभी प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रत्याषी भी खान कालोनी में पहुंच रहे है। जहां तमाम गरीब लोग पेयजल की समस्या रख रहे है सभी आस्वासन महीनों से दे रहे है लेकिन निकराकरण के नाम पर उन्हे खाली बाल्टी लेकर उसे यहां वहां से भरने की समस्या के लिए परेषान होना पड़ रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश/ मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के समर्थन में उतरे महाराष्ट्र में रह रहे कल्याण में स्थित लोगों ने उठाई हमारा विंध्य हमें लौटा दो

Sun Apr 30 , 2023
मध्य प्रदेश/ मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के समर्थन में उतरे महाराष्ट्र में रह रहे कल्याण में स्थित लोगों ने उठाई हमारा विंध्य हमें लौटा दो… स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश..8889284934 मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के समर्थन में उतरे महाराष्ट्र में रह रहे कल्याण में स्थित लोगों ने उठाई हमारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement