आईजी रिटायर्ड सुरेश शर्मा और समाजसेवी वीरेंद्र सिंह को मिलेगा उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड

आईजी रिटायर्ड सुरेश शर्मा और समाजसेवी वीरेंद्र सिंह को मिलेगा उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आईजी रिटायर्ड सुरेश शर्मा को अतुलनीय देश प्रेम और शांति बरकरार करने हेतु किया जाएगा सम्मानित।
देश भर से केवल 25 लोगों का किया गया चयन।
कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में होगा कार्यक्रम।

नई दिल्ली, 26 जुलाई : आज दिल्ली के द्वारका इलाके में उन्नत भारत सेवाश्री समिति द्वारा अवार्ड विजेताओं को निमंत्रण एवं अवार्ड नॉमिनेशन पत्र दिए गए। अवार्ड समिति की प्रमुख सुषमा नाथ ने बताया की इस वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी अधिकारियों समेत समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनकी सूची जारी होनी अभी बाकी है।
आईजी रिटायर्ड सुरेश शर्मा द्वारा देश में बढ़ते आतंकवाद को रोकने हेतु और समाज में सौहार्द एवं शांति बनाए रखने हेतु जो योगदान रहा है, उसको ध्यान में रखते हुए उन्हें सिविल सेवा श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। आईजी रिटायर्ड सुरेश शर्मा जी ने पंजाब में बढ़ते खालिस्तान मूवमेंट, आतंकवाद और पंजाब में बढ़ती हिंसा को रोकने में अहम भूमिका निभाई है। जिसके कारण, वे आज देश भर में पुलिस सर्विस का एक जाना माना नाम हैं।
समाजसेवी वीरेंद्र सिंह, दिल्ली के द्वारिका में रहने वाली एक ऐसी शक्सियत हैं, जिन्होंने देश भर में कई आंदोलनों को प्रसारित कर जनचेतना को बढ़ावा देने का कार्य किया है। जिसके चलते उन्हें समाज सेवा श्रेणी में पुरुस्कृत किया जाएगा।
सुषमा नाथ द्वारा द्वारिका , दिल्ली में इन्हे निमंत्रण पत्र सौंपे गए और साथ ही समाज हेतु दोनो के ही योगदानों की सराहना भी की गई। इस अवसर पर उन्नत भारत संगठन के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ, एडवोकेट सुचेता, कामाक्षी दीक्षित, सपना शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद की आदर्श शाखा ने मनाई तिलक और आजाद की जयंती

Tue Jul 26 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक भारत विकास परिषद की आदर्श शाखा ने मनाई तिलक और आजाद की जयंती। आजमगढ़। भारत विकास परिषद आदर्श शाखा आजमगढ़ परिवार द्वारा कुंवर सिंह शहीद उद्यान में, माँ भारती के वीर सपूतों में बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित करके […]

You May Like

advertisement