रुद्रपुर उत्तराखंड: रुद्रपुर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 40 वार्डों में महिला वार्ड अध्यक्षो की शीघ्र नियुक्ति की जाएंगी: मीना शर्मा

रुद्रपुर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 40 वार्डों में महिला वार्ड अध्यक्षो की शीघ्र नियुक्ति की जाएंगी: मीना शर्मा

रुद्रपुर: उतराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्री मती मीना शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर निगम क्षेत्र अंतर्गत 40 वार्डों में महिला वार्ड अध्यक्षो की शीघ्र नियुक्ति कर दी जाएगी। यही नहीं बूथ स्तर पर भी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तैनात किया जाएगा। श्रीमती शर्मा राजीव नगर इंदरा आदर्श बंगाली कालोनी में वार्ड महिला कांग्रेस कमेटी के गठन के अवसर पर उपस्थित दर्जनों महिलाओं को संबोधित कर रही थी। इससे पूर्व महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली द्वारा लक्ष्मी पाल को वार्ड अध्यक्ष और पार्वती विक्ष्वास को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया और उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया। बाद में सर्वसम्मति से वार्ड कमेटी का भी गठन किया गया। कार्यक्रम में सती वर्मन, मंजू मदक,रूपमाला, पार्वती विक्ष्वास, रीना विक्ष्वास, कविता मजूमदार, आशा हाजरा, अजंता मंडल, गीता हल्दार,ऊषा ढाली, सुचित्रा मंडल, सुनीता राय, सरस्वती आईस,सहित कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष खगोपति विक्ष्वास, अशोक मंडल, विधान सरकार, डॉक्टर विमल धरामी,महादेव हाजरा, जयदेव मदक,गौतम मदक,गौतम घरामी,विकास विक्ष्वास, संजय आइस,अनिल सहित बडी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुद्रपुर उत्तराखंड:गांव-गांव कांग्रेस अभियान के तहत न्याय पंचायत को चलाया अभियान: मीना शर्मा

Wed Oct 6 , 2021
गांव-गांव कांग्रेस अभियान के तहत न्याय पंचायत को चलाया अभियान: मीना शर्मा रुद्रपुर: उतराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्री मती मीना शर्मा ने गाँव गाँव कांग्रेस अभियान के तहत न्याय पंचायत आनंद खेडा के एक दर्शन से भी अधिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement