माघ पूर्णिमा पर अनुष्ठान के उपरांत होगा जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी का महत्वपूर्ण निर्णय

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार में होगा जनकल्याण अनुष्ठान।

कुरुक्षेत्र, 23 फरवरी : देश विदेश में सनातन की अलख जगाने का निरंतर कार्य कर रहे महंत राजेंद्र पूरी समाज कल्याण के लिए माघ पूर्णिमा के अवसर पर जग ज्योति दरबार में भव्य अनुष्ठान करेंगे। दरबार के सेवक राज कुमार ने बताया कि महंत राजेंद्र पुरी पिछले कई वर्षों से गांव गांव में जाकर जनहित एवं समाज कल्याण का कार्य कर रहे हैं। अपने सेवकों एवं श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री राम नाम का प्रचार करने के साथ साथ राज्यभर में अपनी पारंपरिक प्राचीन सभ्यता और संस्कारों की जानकारी अपने बच्चों को देने का अभियान भी चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि माघ पूर्णिमा का शुभ दिन भगवान विष्णु और चंद्रमा भगवान की पूजा के लिए महत्वपूर्ण है।
इसी दिन अनुष्ठान उपरांत समाज एवं जनहित कल्याण के लिए महंत राजेंद्र पुरी एक महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे। दरबार के मुख्य सेवक राज कुमार के अनुसार इस अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी राजनीतिक चर्चाओं को विराम देते बहुत अहम फैसला ले सकते हैं। पिछली चर्चाओं के अनुसार सक्रिय राजनीति की शुरुआत भी इसी दिन से कर सकते हैं।
श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता स्थली कुरुक्षेत्र से पूरे विश्व को मिल रहा है पवित्र ग्रंथ गीता संदेश : आनंदीबेन पटेल

Sat Feb 24 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पवित्र ब्रह्मसरोवर का किया भ्रमण, ब्रह्मसरोवर के सर्वेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना, कुरुक्षेत्र और गुजरात का नाता है बहुत पुराना। कुरुक्षेत्र 23 फरवरी : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि गीता स्थली कुरुक्षेत्र से […]

You May Like

Breaking News

advertisement