Uncategorized

अधिक तापमान बढ़ने से टमाटर उत्पादक किसानों एवं कृषि विशेषज्ञों की बढ़ सकती है चिंता

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र जिला में करते है काफी संख्या में किसान टमाटर की खेती : डा. सी. बी. सिंह।

कुरुक्षेत्र, 16 अप्रैल : अगर बार बार मौसम में परिवर्तन होता है तो सब्जी की खेती काफी प्रभावित होती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगर मौसम में परिवर्तन हुआ तो टमाटर की फसल भी प्रभावित होती है। अभी तक मौसम अनुकूल बना हुआ है। कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह के अनुसार अधिक तापमान बढ़ने एवं बेमौसमी बरसात का असर टमाटर की फसल पर भी देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि टमाटर उत्पादक किसानों के लिए फसल की स्थिति ठीक बनी हुई है। लेकिन अगर मौसम का तापमान अधिक बढ़ जाता है तो फूल सूखने लगते हैं। डा. सिंह के अनुसार ऐसे में फल आने की संभावना भी कम होगी। डा. सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिला के कई गांवों में किसान टमाटर की फसल लगाते हैं। स्थानीय किसान रवि कुमार, अश्विनी, महेंद्र सिंह व तरसेम का भी कहना है कि अत्यधिक गर्मी और उसके बाद बेमौसमी बरसात के कारण फसल में बीमारी का खतरा बना रहता है। ऐसे फसल को बचाने के लिए किसानों को कीटनाशकों का भी छिड़काव करना पड़ता है। टमाटर उत्पादक किसानों को अभी मौसम के अनुकूल बने रहने से लाभ मिल सकता है।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह एवं खेत खड़े पौधे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel