Breaking Newsछत्तीसगढ़जगदलपुर

कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा धान उपार्जन केंद्रों का सघन निरीक्षण

सभी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जगदलपुर, 21 नवम्बर 2025/ बस्तर जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाए रखने की दिशा में कलेक्टर श्री हरिस एस ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का अचानक और सघन निरीक्षण किया। कलेक्टर ने औचक रूप से भानपुरी, केशरपाल, मुंडागांव और देवड़ा स्थित चार प्रमुख केंद्रों का दौरा कर वहाँ की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। साथ ही धान संग्रहण केंद्र सिवनी का भी जायजा लिया और डनेज की व्यवस्था, चबूतरा, तिरपाल इत्यादि की उपलब्ता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को नियमित रूप से सुनिश्चित करने कहा और निर्देशित किया कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और संपूर्ण खरीदी प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रहे।
       कलेक्टर श्री हरिस एस ने धान खरीदी केंद्रों में सबसे पहले उपलब्ध सुविधाओं और धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा। उन्होंने विशेष रूप से धान की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया, नमी मापन यंत्रों की कार्यप्रणाली, और खरीदी के लिए आवश्यक बारदाने की पर्याप्त स्टॉक स्थिति का गहन अवलोकन किया। इसके साथ ही, तौल (वजन) की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीदी में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाए और किसानों के भुगतान भी तत्काल किया जाए। कलेक्टर ने किसानों को होने वाली असुविधाओं को दूर करने के लिए केंद्र प्रभारियों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि किसानों के लिए स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था, प्रतीक्षा के दौरान बैठने की उचित व्यवस्था, और सबसे महत्वपूर्ण खरीदे गए धान को सुरक्षित रखने हेतु आवश्यकता अनुसार डनेज एवं तिरपाल की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में होनी चाहिए। इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री गगन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel