श्रीलंका में जन-जन तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश पहुंचाने के लिए 1 मार्च से होगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन : डा. वैशाली शर्मा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्रीलंका में 1 मार्च से 3 मार्च तक होने वाले महोत्सव का शेड्यूल जारी।
महोत्सव में प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, शिल्प बाजार, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र।

कुरुक्षेत्र 26 फरवरी : अतिरिक्त उपायुक्त एवं केडीबी की सीईओ डा. वैशाली शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से श्रीलंका में 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के माध्यम से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश जन-जन तक पहुंचेंगे। इस महोत्सव में प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, शिल्प बाजार, सेमिनार, महायज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस महोत्सव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस महोत्सव के बाद भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा श्रीलंका की संसद में पवित्र ग्रंथ गीता को भी भेंट किया जाएगा।
एडीसी ने कहा कि 1 मार्च 2024 को श्रीलंका में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पहले दिन नील्लम पोकुना थियेटर के पास कोलंबो स्कूल के विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से लेकर 10.30 बजे तक चलेगा। पहले दिन 11 बजे से लेकर 12.30 बजे तक कोलंबो स्कूल के विद्यार्थियों के बीच आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस महोत्सव के पहले दिन 1.30 बजे से लेकर 3 बजे तक महाभारत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी एक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के साथ ही ऑनलाइन प्रणाली से वैश्विक गीता पाठ की वीडियो को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन होगा, 3 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक एक्जीबिशन, शिल्प बाजार और पुस्तक मेले का आयोजन होगा, 4 बजे से लेकर 5 बजे तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा, 5 बजे से लेकर सायं 6.30 बजे तक महा यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन होगा, सायं 6.30 बजे से लेकर सायं 8 बजे तक श्रीलंका ट्री फोर्सिस की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी और 8 बजे से लेकर 8.30 बजे तक नाडा म्यूजिकल शो का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि 2 मार्च को सुबह 9 बजे से लेकर 9.30 बजे तक सेमिनार के लिए पंजीकरण का कार्य शुरु होगा, 9 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक प्रदर्शनी, शिल्प बाजार और पुस्तक मेला पर्यटकों के लिए खुला रहेगा, सुबह 9.30 बजे से लेकर 10.45 मिनट तक पवित्र ग्रंथ गीता की जरुरत विषय पर सेमिनार का प्रथम सत्र शुरु होगा, 10.45 मिनट से 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, 11 बजे से लेकर 12.15 तक पवित्र ग्रंथ गीता की तकनीकी पहलुओं के विषय को लेकर सेमिनार का दुसरा सत्र चलेगा, 12.15 बजे से लेकर 12.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, दोपहर 2 बजे से लेकर 3. 30 बजे तक पवित्र ग्रंथ गीता को लेकर सेमिनार का तीसरा सत्र शुरू होगा, 3.30 बजे से लेकर 4 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, 5 बजे से लेकर 7 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय गीता डीकोर्स का आयोजन होगा, 7 बजे से लेकर 9.30 बजे तक डिपार्टमेंट ऑफ हिंदू अफेयर्स की तरफ से एसवीसीसी स्टेट डांसिंग और म्यूजिक के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी तथा महोत्सव के दूसरे दिन के अंत में रात्रि 9.30 बजे से लेकर रात्रि 11.30 बजे म्यूजिक शो का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि 3 मार्च को सुबह 9 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक प्रदर्शनी, शिल्प बाजार और पुस्तक मेला पर्यटकों के लिए खुला रहेगा, सायं 3 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक डिपार्टमेंट ऑफ हिंदू अफेयर्स की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, सायं 5 बजे से लेकर 6 बजे तक महा यज्ञ का आयोजन होगा, सायं 6 बजे से लेकर 7 बजे तक सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी और इसके उपरांत सायं के समय गीता महाआरती का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि 4 मार्च को सुबह 10 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक श्रीलंका की संसद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा श्रीमद भगवद गीता भेंट की जाएगी। इस महोत्सव में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विकास गुप्ता, कुरुक्षेत्र से केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा शिरकत करेंगे।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वृक्षारोपण हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के सामंजस्य के लिए बहुत जरूरी : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Mon Feb 26 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने हरियाणा पर्यावरण सोसायटी के अभियान में किया पौधारोपण। कुरुक्षेत्र, 26 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के सामंजस्य के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के अनुपात के […]

You May Like

Breaking News

advertisement