आज़मगढ़: राज्य कार्यक्राणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर सपाइयों में हर्ष

राज्य कार्यक्राणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर सपाइयों में हर्ष

आजमगढ़। सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा परवेज अहमद को राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर जनपद में सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व मंत्री सहित सभी सपाई समर्थको ने इनका माला पहनाकर स्वागत किया है।

जनपद के शेखपुरा में नवनियुक्त प्रदेश आमंत्रित सदस्य का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव व पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त राज्य कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य परवेज अहमद का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक दुर्गा प्रसाद यादव का कहना था की सपा मुखिया के द्वारा जो जिम्मेदारी परवेज अहमद को सौंपी गई है उसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद देते हुए परवेज अहमद को बधाई देता हूं की वह बखूभी इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशान साधते हुए कहा की भाजपा भोली भाली जनता की आंखो पर धर्म व जाति का चश्मा लगाकर बेवकूफ बना रही है। जिसका परिणाम है की प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध, गरीबी की संख्या में बेतहसा बढ़ोत्तरी हुई है। भारत सरकार द्वारा पेश किया गया बजट केवल झूठ का पुलिंदा है। इससे गरीबी का स्तर घटने की बजाय और बढ़ेगा।

कहा की हमारी सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों में चाहे वो चीनी मिल का निर्माण हो हाईवे का निर्माण हो या फिर गावों को शहरो से जोड़ने के लिए सड़कों व पुल का निर्माण हो इन सब विकास कार्यों पर भाजपा सिर्फ फीता काट कर अपना लेबल लगा रही है। कहा हम गरीब, दलित, अल्पसंखयक सभी वर्ग के लिए लड़ कर उसका हक और अधिकार दिलाने का काम करेंगे।

इसी क्रम में परवेज अहमद ने प्रदेश कार्यकारणी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व व समर्थको का आभार व्यक्त किया है। कहा की जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उसको पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र व प्रदेश से भाजपा को उखाड़ कर समाजवादी पार्टी का परचम लहराने का काम करेंगे। वर्तमान भाजपा सरकार केवल हिंदू मुस्लिम भाईचारे की विचारधारा को जड़ से समाप्त करना चाहती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महफूज खान व संचालन जावेद अहमद खान ने किया। इस अवसर पर सोएब अहमद, सुबहान अहमद, शेरू खान, मास्टर वाकर अहमद, मास्टर अबरार अहमद, पंकज मिश्रा, रामसुधार यादव, अरुण कुमार गुप्ता, अनवर अहमद, सरवर आलम खान, तनवीर अहमद सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पार्टी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को इमानदारी से निभाएं : रवि बतान

Tue Feb 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email पार्टी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को इमानदारी से निभाएं : रवि बतान। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 6 फरवरी : आज कुरुक्षेत्र भाजपा लोकसभा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रवि बतान की अध्यक्षता मे नव नियुक्त पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक […]

You May Like

Breaking News

advertisement