Uncategorized

श्री हरि विष्णु घट घट वासी के नेतृत्व में कस्बे में निकाली गई कलशयात्रा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,श्री हरि विष्णु घट घट वासी गुरुजी के नेतृत्व में कस्बे में निकली गई कलश यात्रा। जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर चौकी कर अनूप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम आयोजक राजवीर शर्मा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमकार श्रीवास्तव ने बताया कि परम पूज्यनीय गुरुजी श्री हरि विष्णु घट घट वासी की असीम कृपा और आशीर्वाद से कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के रबड़ फैक्ट्री कॉलोनी में तीन दिवसीय सत्संग एवं प्रवचन और महायज्ञ कार्यक्रम रखा गया है। आज बुधवार को रबर फैक्ट्री कॉलोनी राधा कृष्ण मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा कस्बे की में मार्केट होते हुए लोधी नगर, भिटौरा, स्टेशन से वापस लौट कर राधा कृष्ण मंदिर पर आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस दौरान कस्बा वासियों ने कलश यात्रा का फूल वर्षा का स्वागत किया। कलश यात्रा के बाद कार्यक्रम में सम्मिलित लगभग 500 महिलाओं को साड़ी वितरण की गई। कल गुरुवार को गुरूजी श्री हरि विष्णु घट घट वासी के द्वारा प्रवचन, सत्संग किया जाएगा उसके बाद महायज्ञ के बाद विशाल भंडारा कराया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम आयोजक राजवीर शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमकार श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की (रामपुर) मिलक तहसील अध्यक्ष कमलेश गंगवार योगाचार्य, महिला मोर्चा की मीरगंज तहसील अध्यक्ष अनीता गंगवार, सुनील दत्त मिश्र, शेष कुमार, ऐवरन सिंह, अमित गंगवार, कल्पना राजपूत, राकेश राजपूत, आशीष धनगर, वीरेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, सुनील चंद्रा समेत आदि सैकड़ो महिलाएं, पुरुष और बच्चे कार्यक्रम में मौजूद रहे। कस्बे में निकली कलश यात्रा का व्यापारी दौलत राम गुप्ता, प्रहलाद कुमार अग्रवाल, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, आशीष अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल राज कपूर गुप्ता, अमित सिंह, गोविंद गुप्ता उर्फ सीपू लाला, अमित गोयल, श्यामसुंदर गुप्ता, दीपक गोयल आदि व्यापारीयों और कस्बा वासियों ने कलश यात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel