
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र,15 अप्रैल : आज परशुराम सेवा समिति पिपली के सदस्यों द्वारा जयभगवान शर्मा पूर्व प्रत्याशी पेहवा विधानसभा के निवास पर पहुंचकर 19 अप्रैल को आयोजित किए जा रहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव के लिए निमंत्रण दिया। जयभगवान शर्मा ने सहर्ष इस निमंत्रण को स्वीकारते हुए आयोजन समिति को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। जयभगवान शर्मा ने कहा की वे सदैव ऐसे आयोजनों के लिए आगे रहकर क्षमता अनुसार अपना सहयोग और समर्थन देते रहे हैं। इस आयोजन के लिए उन्होंने पिपली समिति सदस्यों का आभार जताया।
निमंत्रण देने पहुंचे अशोक शर्मा पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य ने कहा कि वे कई वर्षों से पिपली नगर के ब्राह्मण बंधुओं के साथ मिलजुलकर जयंती मनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है और सर्व समाज के श्रद्धालु इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि पिपली नगर भाईचारे का परिचायक है हर वर्ग के लोग दूसरे वर्गों को अपना मानते हुए भरपूर सहयोग देते हैं। चाहे सुख की घड़ी हो या दुख की विपदा पिपली नगरवासी एक मत और परस्पर सहयोगी रहे हैं। इसके लिए वो सारे नगर के आभारी हैं l उनका मानना है की जाति से पहले सब इंसान हैं और इंसान मानवता और भाईचारे का प्रतीक है।हम सभी को सर्व समाज के महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए तभी भाईचारा और बढ़ेगा। इस अवसर पर उन्होंने नगर के आमजन से इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील भी की।
इस अवसर पर उनके साथ शशि शर्मा, सतपाल शर्मा, जयप्रकाश शर्मा उपस्थित रही।
फाइल फोटो निमंत्रण पत्र देते हुए।


