जयराम विद्यापीठ में हुआ महामृत्युंजय जाप एवं मौनी अमावस्या पर भंडारा

जयराम विद्यापीठ में हुआ महामृत्युंजय जाप एवं मौनी अमावस्या पर भंडारा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विद्यापीठ में हुआ महामृत्युंजय मंत्र जाप।

कुरुक्षेत्र, 9 फरवरी : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में मौनी अमावस्या पर सर्वकल्याण की भावना से महामृत्युंजय मंत्र जाप विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा किया गया। साथ ही विधिवत अनुष्ठान हुआ। श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रणबीर भारद्वाज ने बताया कि महामृत्युंजय मंत्र एक ऐसा मंत्र है, जिसका जाप करने से मनुष्य मौत पर भी विजय प्राप्त कर सकता है। शास्त्रों में अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग संख्याओं में मंत्रों के जप का विधान है। डा. भारद्वाज के अनुसार यदि साधक पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ यह मंत्र जाप व साधना करें, तो वांछित फल की प्राप्ति की प्रबल संभावना रहती है। विद्यापीठ में मौनी अमावस्या पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अर्चना के उपरांत भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
जयराम विद्यापीठ महामृत्युंजय मंत्र जाप करते हुए ब्रह्मचारी।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डाॅ. हरिओम का गुरुकुल द्वारा भव्य अभिनन्दन

Fri Feb 9 , 2024
डाॅ. हरिओम का गुरुकुल द्वारा भव्य अभिनन्दन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 9 फरवरी : वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. हरिओम का आज गुरुकुल कुरुक्षेत्र परिवार द्वारा भव्य अभिनन्दन किया गया। गुरुकुल के कौशल विकास भवन में आयोजित इस समारोह में पहुंचने पर प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार, […]

You May Like

Breaking News

advertisement