महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया सभी पूर्णिमाओं में माघ पूर्णिमा महत्वपूर्ण,भगवान विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ माघी पूर्णिमा पूजन व अनुष्ठान।

कुरुक्षेत्र, 24 फरवरी : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में शनिवार को अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा माघी पूर्णिमा का पूजन एवं अनुष्ठान किया गया। यह पूजन यजमान विकास कुकरेजा, स्नेह कुकरेजा एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा यजमान के तौर करवाया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया माघ मास की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा कहा जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन तीर्थ तथा सरोवर में स्नान, दान और पूजा पाठ का विशेष महत्व है। इस दिन कल्पवास भी शुरू होता है और कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्रीहरि जल में निवास करते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि धर्म शास्त्रों में माघी पूर्णिमा को विशेष फलदायी माना गया है । सभी पूर्णिमाओं में माघ पूर्णिमा अधिक महत्वपूर्ण है। पुराणों के अनुसार, इस दिन विशेष उपाय करने से भगवान विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं और इस दिन शुभ फल मिलते हैं। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी पृथ्वी पुरी, बिल्लू पुजारी, दर्शन, निविदिता, सोमनाथ, नाजर सिंह, नाथी राम इत्यादि भी मौजूद रहे।
श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कला सृष्टि मंच के कलाकार करेंगे नाटक नया सवेरा का मंचन

Sat Feb 24 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नाटक में प्रबुद्ध और समृद्ध परिवारों की 50 से 70 वर्ष आयु तक की महिलाएं भाग लेंगी। कुरुक्षेत्र, 24 फरवरी : आयु की सीमा के बंधन से मुक्त कला सृष्टि मंच के कलाकार पिछले करीब 6 सालों से कार्यक्रम आयोजित कर अपनी कला का लोहा मनवा […]

You May Like

Breaking News

advertisement