महंत राजेंद्र पुरी ने कहा सनातन प्रचार के साथ समाज सेवा ही जीवन का लक्ष्य

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत राजेंद्र पुरी ने किया अनेक जगह सत्संग।

कुरुक्षेत्र, 2 फरवरी : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार के साथ समाज सेवा ही उनके जीवन का लक्ष्य है। उन्होंने समाज के लिए ही अपना जीवन समर्पित किया हुआ है। शुक्रवार को भी उन्होंने दर्जनों गांवों में लोगों के बीच जाकर उनके दुख सुख को सांझा किया। अनेक स्थानों पर सत्संग भी किया। इस मौके पर लोगों ने महंत राजेंद्र पुरी का आस्था व श्रद्धा के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। महंत राजेंद्र पुरी ने भी कहा कि वे निरंतर सनातन धर्म के प्रचार के लिए लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज के सेवा के साथ राजनीति होनी चाहिए। उनके साथ जुड़े लोगों में भी हमेशा सेवा करने तथा धर्म की रक्षा की भावना रहती है। धर्मनगरी वैसे भी तीर्थों की संगम स्थली एवं गीता की जन्मस्थली है। ऋषि मुनियों ने भी इसी धरती पर मानव कल्याण के लिए तप किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना जीवन जन सेवा के लिए ही समर्पित किया हुआ है। वह लोगों की सेवा में खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।
गौ सेवा करते हुए महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) ने बच्चों को समाज सेवा के लिए किया प्रोत्साहित

Sat Feb 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) ने बच्चों को शर्बत ए आज़म इम्यूनिटी बूस्टर किट वितरित की। कुरुक्षेत्र, 2 फरवरी : महान समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के […]

You May Like

Breaking News

advertisement