महंत राजेंद्र पुरी ने कहा भगवान श्री राम व सनातन की अलख निरंतर जारी रहेगी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत राजेंद्र पुरी ने दर्जनों गांवों में किया धर्म प्रचार।

कुरुक्षेत्र, 29 जनवरी : सोमवार को जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने थानेसर, पिहोवा व शाहाबाद उपमंडल के दर्जनों गांवों में पहुंच कर अपने सनातन धर्म प्रचार के अभियान को जारी रखा। इन गांवों में जगह जगह पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि उनकी भगवान श्री राम व सनातन की अलख निरंतर जारी रहेगी। आज उनका एक ही लक्ष्य है कि हर भारतीय के दिल में सनातन के साथ भगवान श्री राम की गूंज हो। उन्होंने कहा कि अब भगवान श्री राम का युग आ रहा है। जिसका शंख नांद हो चुका है, अब इस आवाज को बुलंद रखने की जिम्मेवारी हमारी है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि भगवान श्री राम हर इंसान के साथ हैं आज हमें दिखाने की भी जरूरत है। न ही बताने की भी कि भगवान श्री राम का युग आरंभ हुआ है। पत्रकारों के सवाल कि क्या आप राजनीति में आने का विचार कर रहे है तो राजेंद्र पुरी ने कहा कि धर्म और सनातन के प्रचार के लिए भगवान श्री राम जी के नाम की अलख जगाने के लिए जैसा भी अवसर आयेगा महंत राजेंद्र पुरी सभी कार्यों के लिए तैयार है। इस अवसर पर बिट्टू शर्मा, बजरंग दल के प्रदेशाध्यक्ष जागीर मोर, अखिल, राकेश टोनी, संजय बारू, सुरेश कमल आदि भी मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी का स्वागत करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वतंत्र समूह सेवा समिति ने मैस कर्मचारियों को किया सम्मानित

Tue Jan 30 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने मैस कर्मचारियों को किया सम्मानित। कुरुक्षेत्र, 29 जनवरी : स्वतंत्र समूह सेवा समिति ने विश्वविद्यालय शिक्षक संघ एवं कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के साथ मिलकर विश्वविद्यालय के मैस कर्मचारियों को सम्मानित किया। स्वतंत्र समूह सेवा समिति के चेयरमैन प्रदीप मोर […]

You May Like

Breaking News

advertisement