Uncategorized

मानव सेवा क्लब ने वृद्धाश्रम में धूमधाम से मनाई दीवाली

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब की ओर से दीपावली के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन हार्टमेन पुल के नीचे स्थित काशी वृद्धाश्रम में हुआ। बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में वृद्धजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया गया।वृद्धाश्रम में सभी सात प्रवासी महिलाओं को शाल और हार पहनाकर उनका सम्मान किया गया। किसी ने कविता तो किसी ने गीत सुनाया वृद्धजनों को भी लगा कि वह अपने परिवार के साथ त्यौहार का आनंद ले रहे हैं। प्रकाश चंद्र और अरुणा सिन्हा ने गीत प्रस्तुत किये। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वह हर त्यौहार को वृद्धजनों के साथ मिलकर मनाते हैं और उनको खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं। वृद्धजनों को मिष्ठान, फल , मोमबत्ती ,मिट्टी के दीये का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रकाश सक्सेना, अरुणा सिन्हा, सुनील शर्मा, जितेंद्र सक्सेना, ऋचा, समर्थ, सक्षम,रश्मि,इं. डी. डी. शर्मा,आशा शुक्ला, आर.के.सक्सेना, इं.ए. एल.गुप्ता, मुकेश कुमार सक्सेना,किरन सक्सेना, काजोल, दीप्ति, आदिति, इं.ए.एल. गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel