मेहनगर आज़मगढ़: गणतंत्र दिवस उस दिन की याद दिलाता है जब भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था-अनील वर्मा

स्थानीय तहसील के अधिवक्ता परिसर में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनील वर्मा द्वारा 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर झण्डारोहण तथा राष्ट्रगान किया गया। तद पश्चात उपस्थित अधिवक्ता बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2024 में भारत 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। 

गणतंत्र दिवस उस दिन की याद दिलाता है जब भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था। इसे 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा बनाया और अपनाया गया था। हमें गर्व होना चाहिए कि हम भारतीय हैं। हम उस देश के वासी है जिस देश में सब धर्मों को सम्मान दिया जाता है, किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। हम उस देश में रहते है जिसका संविधान पुख़्ता है, जो किसी धर्म के साथ अन्याय नहीं होने देता। आप भी गणतंत्र दिवस के इस मौक़े पर गर्व और सम्मान महसूस करते हैं । इस मौके पर तहसील बार के पदाधिकारियों सहित तहसील के सभी सम्मानित अधिवक्ता उपस्थित रहें।

उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प करते हैं” की जिलाधिकारी ने दिलायी शपथ

Fri Jan 26 , 2024
आजमगढ़ 26 जनवरी– 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में झण्डारोहण तथा राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा “हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को […]

You May Like

Breaking News

advertisement