हरियाणा की संस्कृति व आपसी भाईचारे का दिया जा रहा है संदेशः भारत भूषण भारती

हरियाणा की संस्कृति व आपसी भाईचारे का दिया जा रहा है संदेशः भारत भूषण भारती।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 19 दिसम्बर : अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के द्वारा हरियाणा की लोक संस्कृति व आपसी भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय रूप दिया गया जिसके कारण आज यह महोत्सव पूरे विश्व में बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह विचार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हरियाणा पवेलियन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के तौर पर व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव में हरियाणा पवेलियन जहां हरियाणा की लोक संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहा है। वहीं इसके द्वारा लोगों को हरियाणा की लोक संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा, वेशभूषा, खानपान, लोक व्यवहार की जानकारी भी दी जा रही है। इससे युवाओं को अपनी संस्कृति से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा। हरियाणा पवेलियन में पहुंचने पर युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, डॉ. ज्ञान चहल, डॉ. सुशील टाया ने स्वागत किया।
प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार हरियाणा पवेलियन में हरियाणा की लोक संस्कृति के साथ-साथ समृद्ध व विकसित हरियाणा को दिखाया गया है तथा लोगों को आत्मनिर्भर भारत व स्वावलम्बी भारत के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस महोत्सव में प्रतिदिन युवाओं, बुर्जुगों व महिलाओं से मंच के माध्यम से हरियाणा की संस्कृति, परम्परा, रीति-रिवाज, खानपान से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाता है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ. हरविन्द्र राणा व उनकी टीम ने हरियाणा पवेलियन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बाबू राम टाया, कैलाश सैनी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्म की स्थापना को पृथ्वी पर प्रकटे थे भगवान श्रीराम : स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज

Tue Dec 19 , 2023
धर्म की स्थापना को पृथ्वी पर प्रकटे थे भगवान श्रीराम : स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष : 9416191877 वृन्दावन : छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में नव दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव में व्यासपीठ से प्रख्यात संत स्वामी […]

You May Like

advertisement