Uncategorized

विधायक अशोक अरोड़ा ने जाहरवीर गोगा जी पर चढ़ाई चादर

जनता की सुख-समृद्धि की करी कामना।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 21 अगस्त : थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने जाहरवीर गोगा मेडी पर शीश नवा कर जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गोगा जी पर चादर चढ़ा कर पूजा-अर्चना की। विधायक अरोड़ा अपने समर्थको जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनोज कौशिक, पूर्व पार्षद गौरव शर्मा गौरी, युवा कांग्रेसी नेता विवेक भारद्वाज डब्बू , नवनीत नरवाल, सौरभ गर्ग सहित गोगा जी के दरबार पर पहुंचे। गौरतलब है कि पिछले अनेक दशकों से अशोक अरोड़ा जनता की सुख समृद्धि की कामना हेतु गोगाजी पर चादर चढ़ाते आ रहे है। आज के दिन मेडी पर छड़ियों का मेला लगता है। जिसमें दूर दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दरबार में पहुंचते हैं। विधायक अशोक अरोड़ा का वहां पहुंचने पर गोगामेडी के सेवकों द्वारा स्वागत किया गया। विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर है। इन मेलों के आयोजन से युवा पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति का ज्ञान होता है। जाहरवीर गोगा सभी धर्मों में पूजे जाते है। गोगा जी एक पराक्रमी अवतार थे, जिन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा की। ऐसे महान जाहरवीर गोगा जी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा जाहरवीर गोगा जी गौरक्षक और विदेशी आक्रांताओं से लड़ने और अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के रूप में जाने जाते है। गोगा जी को नाग देवता का अवतार भी माना जाता है। उन्हे सभी देवी-देवताओं के साथ पूजा जाता है। गोगा जी लोक देवता के रूप में जन-जन के मन और मस्तिष्क में विराजमान है।
छाया – कर्ण ओहरी, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा जाहरवीर गोगा मेडी पर शीश नवाते हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel