कृषि में स्टार्ट अप की सर्वाधिक संभावनाएं : डॉ. राज नेहरू

कृषि में स्टार्ट अप की सर्वाधिक संभावनाएं : डॉ. राज नेहरू। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय किसान दिवस, विद्यार्थियों में लगाई प्रदर्शनी।कृषि संकाय के विद्यार्थियों को विकसित भारत @2047 अभियान के साथ जोड़ने की कवायद।पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि कृषि क्षेत्र भारत के आर्थिक विकास में सबसे ज्यादा वृद्धि दिला सकता है। स्टार्ट अप की सबसे ज्यादा संभावनाएं कृषि में हैं। विकसित भारत @2047 के आइडिया फॉर विजन में कृषि क्षेत्र बहुत कारगर है। वह शनिवार को राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को शिद्दत से याद किया। कुलपति डॉ. राज नेहरू और कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्पाद पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि कृषि पर आधारित प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नौकरी करने की अपेक्षा उद्यमिता अपनानी चाहिए। विद्यार्थी मिल कर समूह बनाएं और नए स्टार्ट अप शुरू करें। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि समस्याओं में ही स्टार्ट अप छिपा हुआ है। किसानों से संवाद करें और उनकी समस्याओं का अध्ययन कर नए आइडिया पर काम करें। कृषि और टेक्नोलोजी को इंटीगेट्र करना जरूरी है। विसकित भारत के लिए ऐसे ही नए आइडिया की आवश्यकता है। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों की गुणवत्ता बहुत अधिक है। विद्यार्थी इनकी मार्केटिंग करें। प्रोफेसर ज्योति राणा ने भी किसान दिवस पर विद्यार्थियों को विकसित भारत के लिए नए आइडिया पर काम करने का आह्वान किया। कृषि संकाय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने स्वयं बनाए गए विभिन्न तरह के आचार, मुरब्बे, आंवला कैंडी, गुड़ व च्यवनप्राश के अलावा विश्वविद्यालय के फार्म पर तैयार की गई अलौकिक खाद और प्राकृतिक विधि से उगाई गई सब्जियां भी प्रदर्शित की। विद्यार्थियों ने ड्रिप इरिगेशन व कृषि पर आधारित कई अन्य आकर्षक मॉडल प्रदर्शित कर खूब वाहवाही बटोरी। किसान दिवस पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कौशल कृषि संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर जॉय कुरियाकोजे ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।इस अवसर पर एसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरीश, डॉ. पिंकी, डॉ. तेजेंद्र, डॉ. गीता, डॉ. स्मिता, डॉ. विकास, अतिरिक्त उप निदेशक विनोद भारद्वाज और हेमंत भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय किसान दिवस पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते कुलपति डॉ. राज नेहरू एवं कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा। विद्यार्थियों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते कुलपति डॉ. राज नेहरू।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ से शुरू हुई शोभा यात्रा का नगर में हुआ जगह जगह स्वागत

Sun Dec 24 , 2023
जयराम विद्यापीठ से शुरू हुई शोभा यात्रा का नगर में हुआ जगह जगह स्वागत। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र में विशाल भव्य शोभा यात्रा निकली।शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी भगवान श्री कृष्ण जीवन पर आधारित व अन्य झांकियां।शोभा यात्रा में शामिल हुए श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी। […]

You May Like

advertisement