Breaking Newsछत्तीसगढ़महासमुंद
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी होंगी मुख्य अतिथि

महासमुंद 22 जनवरी 2026/ राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर सांसद श्रीमती चौधरी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।




