गांधीनगर में हुआ श्रीमती कमलेश बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

अभावग्रस्त बच्चों को संस्कार एवं शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र की स्थापना।

कुरुक्षेत्र, 25 फरवरी : सेवा भारती नगर इकाई कुरुक्षेत्र द्वारा रविवार को गांधीनगर कुरुक्षेत्र में श्रीमती कमलेश बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ विधिवत हवन करके समाजसेवी सिद्धार्थ गाबा के सहयोग से किया गया। इस केंद्र के संचालन के लिए आर्थिक सहयोग भी गाबा ने देने का आश्वासन दिया। इस केंद्र में पिंकी सिरस्वाल अध्यापिका के रूप में अपने सेवाएं देंगी। इसके केंद्र के प्रभारी सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट के.सी. रंगा एवं एडवोकेट बलबीर शर्मा रहेंगे। इस अवसर पर सेवा भारती के नगर अध्यक्ष राजेश इंटरनेशनल ने बताया कि बाल संस्कार केंद्र चलाने का उद्देश्य अभावग्रस्त बच्चों को संस्कार एवं शिक्षा प्रदान करना है। ताकि बच्चे बड़े होकर देश के अच्छे नागरिक बन सके एवं राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दे सकें। उन्होंने बताया कि सेवा भारती का उद्देश्य नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस अवसर पर डा. जितेंद्र जांगड़ा डिप्टी रजिस्ट्रार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, जिला संपर्क प्रमुख आर.एस.एस., डा. मनीष कुकरेजा सदस्य हरियाणा योग आयोग कमिश्नर ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतपाल शर्मा, उपाध्यक्ष करण सिंह, कोषाध्यक्ष मनजीत पवार, नरेश शिरस्वाल, हरि सिंह, मोहनलाल नागरथ, पूर्व अध्यापिका ममता देवी एवं संस्कार केंद्र के बच्चे व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
केंद्र की स्थापना के लिए हवन करते हुए।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय योग संस्थान अपने एक-एक साधक को निष्काम सेवा के ईश्वरीय मार्ग पर ले जाना चाहता है : देसराज

Mon Feb 26 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। भारतीय योग संस्थान इस वर्ष पूरे देश में लगाएगा मधुमेह रोग निवारण शिविर : ललित गुप्ता।भारतीय योग संस्थान का द्वि-दिवसीय प्रांतीय योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न। कुरुक्षेत्र 25 फरवरी : भारतीय योग संस्थान (पंजीकृत) मुख्यालय रोहिणी, दिल्ली के तत्वावधान में संस्थान के हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ प्रांत […]

You May Like

Breaking News

advertisement