सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ की पूर्व छात्रा कु० आँचल श्रीवास्तव ने PCS परीक्षा में 46वीं रैंक की प्राप्त विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ की पूर्व छात्रा कु० आँचल श्रीवास्तव ने PCS परीक्षा में 46वीं रैंक प्राप्त की

सी०पी०एस० ग्रुप ऑफ स्कूल्स, आजमगढ़ (उ०प्र०) के लिए आज पुनः काफी हर्ष का समय है। UPPCS के परिणाम घोषित हुए है। इसमें विद्यालय की पूर्व छात्रा कु० आँचल श्रीवास्तव पुत्री श्री सुभाष चन्द्र लाल निवासी सम्मोपुर, मऊ रोड, आज़मगढ़ ने 46वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार, सी०पी०एस० परिवार एवं शुभचिंतकों का मान बढ़ाया है। उ०प्र० लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित UPPCS परीक्षा में इनका चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल परिवार द्वारा आज विद्यालय कैम्पस में इनको सम्मानित किया गया। विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती तरन्नुम खानम ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, तद्धपरान्त नवाज अहमद खाँ, मैनेजर CPS ग्रुप ने बुके देकर एवं सुश्री रेखा सिंह ने मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर, डॉ० आज़ाद अहमद खाँ ने कहा कि इस कठिन प्रतियोगिता में इन्होंने 46वीं रैंक प्राप्त कर सबका सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में भी इस विद्यालय के छात्र-छात्राएँ प्रतियोगी परीक्षा में पास होकर डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक ऑफिसर, इन्कम टैक्स ऑफिसर, पत्रकार, रियल स्टेट क्षेत्र में एवं राजनेता बनकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक अयाज अहमद खाँ ने सबसे पहले ईश्वर को धन्यवाद दिया और कहा कि लगन एवं परिश्रम से सफलता मिलती है। इन्होंने कु० आँचल श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि आप भविष्य में शीघ्र I.A.S. बने, यही ईश्वर से प्रार्थना है। संस्थापक अयाज अहमद खाँ ने इनके परिवार के सदस्यों, सी०पी०एस० परिवार की प्रधानाचार्या एवं सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी बधाई दी तथा यह भी कहा कि सभी के प्रयास एवं दुआओं से यह परिणाम मिलता है। हम सबको अपने बच्चों के लिए दुआएँ करते रहनी चाहिए। कु० आँचल श्रीवास्तव ने सीनियर कक्षा के छात्र-छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए और कहा कि हमें मेहनत करने से पीछे नहीं रहना चाहिए। लगातार परिश्रम करने से ही सफलता प्राप्त होती है। अपने सम्मान से विभूत होकर इन्होंने विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किया।




