सुश्री अंशिका वर्मा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली द्वारा थाना शाही का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया एवं नव निर्मित महिला शक्ति केन्द्र/वात्सल्य केंद्र का विधिवत किया गया उद्घाटन

सुश्री अंशिका वर्मा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली द्वारा थाना शाही का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया एवं नव निर्मित महिला शक्ति केन्द्र/वात्सल्य केंद्र का विधिवत किया गया उद्घाटन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली सुश्री अंशिका वर्मा द्वारा आज थाना शाही का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, बीट व्यवस्था, स्वच्छता आदि का गहन अवलोकन किया गया तथा लंबित विवेचनाओं व प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
महोदया द्वारा नवनिर्मित महिला सुरक्षा केंद्र एवं वात्सल्य केंद्र का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता, पीड़िताओं से सम्मानजनक व्यवहार, त्वरित कार्यवाही तथा मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों को सक्रिय बनाने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों में लीन प्रतिशत व रिकवरी बढ़ाने, पीड़ितों को त्वरित सहायता एवं जागरूकता अभियान सुदृढ़ करने के भी निर्देश जारी किए गए। साथ ही, ग्राम प्रहरियों को शीत से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए।अधिकारियों-कर्मचारियों को अनुशासन, जनसेवा, बीट पुलिसिंग, रात्रि गश्त, अपराध नियंत्रण एवं जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। शासकीय अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए गए।निरीक्षण में क्षेत्राधिकारी मीरगंज, थाना प्रभारी शाही सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्स्ट बेरिलियंस कैरम एसोसिएशन टूर्नामेंट का आयोजन, जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

Tue Dec 23 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बेरिलियंस कैरम एसोसिएशन की ओर से फर्स्ट बेरिलियंस कैरम एसोसिएशन टूर्नामेंट का आयोजन पुराना शहर के बुखारपुरा क्षेत्र में अब्दुल सत्तार की आरा मशीन के पास किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर अंसारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के […]

You May Like

advertisement