जोराशी धाम में संगीतमय राम कथा, समाजसेवा व पत्रकारिता के अग्रणी चेहरे सम्मानित

जोराशी धाम में संगीतमय राम कथा, समाजसेवा व पत्रकारिता के अग्रणी चेहरे सम्मानित।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग।
रोहतक/नारनौल,30 जनवरी : आर्यावर्त सेवा न्यास द्वारा पवित्र स्थल जोराशी धाम, नारनौल में भव्य संगीतमय राम कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा वातावरण भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों का संदेश भी दिया।
इस पावन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री विनीत पिलानिया ने मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय राठी को पत्रकारिता, सामाजिक सेवा एवं आध्यात्मिक मूल्यों के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। आयोजकों ने कहा कि संजय राठी ने सदैव जनहित के मुद्दों को निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से उठाया है तथा समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर जाट एजुकेशन सोसायटी रोहतक के पूर्व अध्यक्ष श्री राज सिंह नांदल को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा के प्रसार और समाज कल्याण के प्रति उनके समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मीडिया व्यक्तित्व, लेखक एवं चुनाव प्रबंधन विशेषज्ञ श्री अनिल आर्य को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही युवा सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत फौगाट को समाज में उनकी सक्रिय भूमिका और जनसेवा के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए विनीत पिलानिया ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं तथा आपसी एकता, सद्भाव और सकारात्मक सामाजिक चेतना को बढ़ावा देते हैं।
संगीतमय राम कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने आर्यावर्त सेवा न्यास की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।




