Uncategorized

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का कार्य मानव अधिकारों की रक्षा करना : डॉ .आनंदवर्धन

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का कार्य मानव अधिकारों की रक्षा करना : डॉ .आनंदवर्धन

कुरुक्षेत्र,अमित 10 दिसम्बर : मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा ह्यूमन राइट्स कमेटी कुरुक्षेत्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन व पूर्व जज डॉ. आनंद वर्धन ने कहा कि 10 दिसंबर को राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एक महत्वपूर्ण संस्था है जिसका कार्य मानव अधिकारों की रक्षा करना और व्यक्तियों के जीवन, स्वतंत्रता, समानता और सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर एनएचआरसी स्टेट डिप्टी कन्वीनर एडवोकेट महेश शर्मा, शिबू शर्मा, विमल शर्मा अजय कुमार , संजीव शर्मा सोनू और अन्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह मानव अधिकार उल्लंघनो की जांच करता है। मानव अधिकारों में पुख्ता जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार, गुलामी और यातना से मुक्ति का अधिकार, अभिव्यक्ति के स्वतंत्रता का अधिकार और काम व शिक्षा का अधिकार शामिल है। डॉ. आनंद वर्धन ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के इन अधिकारों को प्राप्त करने का हकदार होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मुख्य कार्य जुर्म, अन्याय व भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए संघर्ष करना और शासन प्रशासन का सहयोग करना है। इसके अलावा बाल विवाह व महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर अंकुश लगाना है। एनएचआरसी भारत में मानव अधिकारों का उल्लंघन से संबंधित किसी भी शिकायत की स्वतः संज्ञान लेकर या याचिका प्राप्त होने के बाद जांच कर सकता है।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन व पूर्व जज डॉक्टर आनंदवर्धन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel