राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कालेज मणिनाथ में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कालेज मणिनाथ में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर स्वदेश भूषण इंटर कॉलेज मणिनाथ बरेली में स्कूल की बालिकाओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता बालिकाओं से रंगोली बनवाई गई प्रतियोगिता की रंगोली आकृतियां के अनुसार राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान द्वारा प्रथम पुरस्कार अनामिका शर्मा बैडमिंटन और टी-शर्ट और द्वितीय पुरस्कार गुंजन सिंह को फुटबॉल एवं टी-शर्ट और लक्ष्मी शर्मा कोतृतीय पुरस्कार लूडो एवं टी-शर्ट देकर पुष्कृत किया गया उत्तर प्रदेश की स्थापना के विषय में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु जी ने बताया आजादी से पहले उत्तर प्रदेश का नाम यूनाइटेड प्रोविंस (संयुक्त प्रांत) था आजादी के बाद 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का नामीकरण कर उत्तर प्रदेश रखा गया तब से 24 जनवरी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है संस्थान द्वारा आज मनाया जा रहा है और राष्ट्रीयl बालिका दिवस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्षने बताया भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास इंदिरा गांधी से जुड़ा हुआ है दरसल इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के तौर पर 24 जनवरी 1966 को शपथ ली थी और महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण लोगों के सामने पेश किया था तब देश में ऐसा पहली बार हुआ था जब कोई महिला भारत की प्रधानमंत्री बनी थी इस प्रेरणा से महिलाओं में स्वतंत्रता और सशक्तिकरण बल उत्पन्न हुआ फिर भी महिलाएं जगह-जगह पर परिस्थितियों की गुलामी शिकार होकर उत्पीड़ित हो रही है गंभीर विषय है इसके लिए भारत सरकार और राज्य सरकारे महिलाओं के हित में बहुत सी योजना चला रही है महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय लेवल पर राष्ट्रीय महिला आयोग भारत में और भारत के राज्यों में राज्य महिला आयोग की स्थापना भी की है और सरकारी योजनाएं भी कन्या के जन्म से लेकर उसके विवाह तक अनुदान के रूप में सरकारे मदद कर रही है बालिकाओं एवं महिला सशक्तिकरण में बाल योजनाएं टीकाकरण, भ्रूण हत्या पर रोक, बालिका उत्पीड़न पर रोक, बालिका शिक्षा पर निशुल्क अनुदान, बालिका के विवाह में अनुदान, विधवा होने पर विधवा पेंशन, वृद्धा होने पर वृद्धा पेंशन सरकारे महिलाओं और बालिकाओं के हित में दे रही हैं आज राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस को रंगोली प्रतियोगिता उत्सव के रूप में मना रही है इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु जी, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश मौर्य,सदस्य रामकिशोर,आशा सिंह, जे आर गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, प्रवीण सिंह, एवं स्कूल की अध्यापिकाएं रिंकी, पूजा मैडम, आरती मैडम,और बालिकाएं उपस्थिति रही

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस की तरफ से दो विद्यालय की छात्राओं बीच इंटर स्कूल स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का किया आयोजन

Wed Jan 24 , 2024
राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस की तरफ से दो विद्यालय की छात्राओं बीच इंटर स्कूल स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का किया आयोजन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : गतदिवस राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन सीबीगंज इंटर कॉलेज तथा डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement