अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जनपद बरेली से प्रदीप रस्तोगी को मंडल अध्यक्ष पद की सौंपी कमान

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत त्यागी ने संगठन को विस्तार का रुप दे दिया है, उन्होंने आगरा, अलीगढ़ से मंडल नियुक्त किये है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनपद बरेली मंडल बरेली से प्रदीप रस्तोगी को मंडल अध्यक्ष बनाया है। जिसको लेकर दीपक शर्मा,चरन सिंह, विवेक मिश्रा,भगवत सरन प्रजापति,अभिनव रस्तोगी ,कृष्णहरी मिश्रा , संत प्रसाद शर्मा तथा आलोक शर्मा, गोपाल पाठक, सौरभ पाठक, राकेश कश्यप आदि पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब ने प्रदीप रस्तोगी पर काफी भरोसा जताया है। तथा संगठन के प्रति लगनशील संघर्षशील और ईमानदारी से अपना दायित्व निभाएंगे। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी ने कहा है कि वह संगठन के प्रति ईमानदारी से दायित्व को निभाएंगे और ऊंचाई की ओर ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सत्य व संकल्प की इमारत है। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ (अटूट) हिस्सा है। ऐसे में पत्रकारिता के सामने चुनौतियों का होना स्वाभाविक है। पत्रकारिता के माध्यम से ही समाज का भला होना संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों के हित संरक्षण के लिये संगठन सदैव तत्पर रहेगा। पत्रकारों के विरुद्ध होने वाली किसी भी गतिविधियों के प्रभावी निस्तारण के लिये संगठन के सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करेंगे। बैठक में इस बात पर भी बल दिया गया। कि हर स्तर से संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाया जायेगा । तथा प्रान्तीय नेतृत्व के दिशा निर्देशन में कार्य किया जायेगा।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जनपद बदायूं से कृष्णहरि मिश्रा को जिला अध्यक्ष पद की सौंपी कमान

Wed Feb 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत त्यागी ने संगठन को विस्तार का रुप दे दिया है, उन्होंने आगरा, अलीगढ़ से मंडल नियुक्त किये है। राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement