महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंद लोगों को बांटा जरूरत का सामान

दीपक शर्मा ( संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को बिहारीपुर रघुनाथ मंदिर के पास इन्द्र देव त्रिवेदी के आवास पर महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर सेवा सहायता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जरूरतमंद लोगों को रोजमर्रा की चीजें
जैसे रजाई, गद्दा, बर्तन, राशन आदि बांटा गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद प्रो.एन. एल.शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी का फकीराना अंदाज दुनिया में विख्यात है। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, इन्द्र देव त्रिवेदी, डॉ. सुरेश रस्तोगी, प्रकाश चंद्र,अरुणा सिन्हा, अलका त्रिवेदी, कल्पना सक्सेना, प्रीती सक्सेना, निर्भय सक्सेना, राजीव अस्थाना, मंजु, विजय कपूर, सुनील शर्मा, इं. ए. एल.शर्मा, मुकेश सक्सेना, राहुल शर्मा, निर्भय सक्सेना, आभा तिवारी, आशा शुक्ला, अनिल, विनोद गुप्ता, विशाल शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की: रुड़की पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,

Wed Jan 31 , 2024
अरशद हुसैन रूड़की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज रुड़की दौरे पर रहे।। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की।। साथ ही कई लोगों ने बीजेपी की सदस्यता भी ली।वही उन्होंने गांव चलो अभियान में कार्यकर्ताओं को 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर को मजबूत करने की बात […]

You May Like

Breaking News

advertisement