पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
पर नवागत वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने किया पदभार ग्रहण
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : इज्जतनगर मंडल पर नवागत वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व आप पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। यह पद निवर्तमान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर श्री रोहित गुप्ता के दिल्ली स्थानांतरण हो जाने के कारण रिक्त हुआ था।
आगरा, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी श्री संजीव शर्मा ने इतिहास में परास्नातक की उपाधि प्राप्त करने के उपरांत वर्ष-2010 में भारतीय रेल यातायात सेवा के माध्यम से रेल सेवा में पदार्पण किया। आप सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक व मंडल परिचालन प्रबंधक, लखनऊ मंडल तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वाराणसी मंडल के पद का पदभार बखूबी निभा चुके हैं।
वाराणसी मंडल पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्य करते हुए आपने मंडल पर यात्री सुख-सुविधाओं एवं रेल राजस्व की बढ़ोतरी में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। आपको रेल प्रबंधन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।