मानव सम्पदा पोर्टल से अब आहरित होगा समस्त अधिकारियों/कार्मिकों वेतन का पूर्ण विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर अध्याविधिक किया जाये डाटा-जिलाधिकारी

मानव सम्पदा पोर्टल से अब आहरित होगा समस्त अधिकारियों/कार्मिकों वेतन का पूर्ण विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर अध्याविधिक किया जाये डाटा-जिलाधिकारी

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने समस्त कार्यालयाध्यक्ष/आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन के आदेशानुसार माह दिसम्बर 2023 का वेतन जो 01 जनवरी 2024 को देय होगा, मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मानव सम्पदा पोर्टल के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में मुख्य सचिव द्वारा निर्गत निर्देश के क्रम में मानव सम्पदा पोर्टल एवं डी0डी0ओ0 पोर्टल के डाटा के आधार पर वेतन आहरण हेतु निर्देश दिये गये हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि समस्त कार्यालयों के प्रत्येक कार्मिकों का पूर्ण विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर अध्याविधिक कर लिया जाये। प्रत्येक कर्मचारी के मानव सम्पदा विवरण में ई-सैलरी कोड में सम्बंधित कार्मिकों का डी0डी0ओ0 पोर्टल पर वेतन आहरण हेतु प्रयोग में लाये जाने वालेEmployee Code की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से पूर्ण कर दी जाये। मानव सम्पदा पोर्टल पर प्रत्येक ऑफिस आई0डी0 के सापेक्ष कोषागार कोड (बरेली कोषागार कोड-1100) तथा आहरण एवं वितरण अधिकारी का डी0डी0ओ0 कोड अंकित किया जाये।
उन्होंने कहा कि सम्बंधित अधिकारियों द्वारा उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये ताकि माह दिसम्बर 2023 का वेतन जोकि 01 जनवरी 2024 को देय होगा। मानव सम्पदा पोर्टल एवं डी0डी0ओ0 पोर्टल के समेकित एवं प्रमाणित डेटा के आधार पर आहारित किया जा सकें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तहसील बहेड़ी में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Sun Dec 17 , 2023
तहसील बहेड़ी में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश की अध्यक्षता में आज जनपद बरेली की तहसील बहेड़ी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील बहेड़ी में आयोजित […]

You May Like

advertisement