राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर फिरोजपुर छावनी के रामबाग में विशाल धर्म सम्मेलन का किया गया आयोजन

प्रोग्राम में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी कमलापुरी जी महाराज, स्वामी श्री चंद्रशेखरा नंद जी महाराज, श्री प्रमोद जी एवं श्री जितेंद्र जी विशेष तौर पर पधारे
(पंजाब) फिरोजपुर 15 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर फिरोजपुर छावनी शाखा द्वारा विशाल धर्म सम्मेलन का आयोजन श्री राम बाग फिरोजपुर छावनी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी कमल पुरी जी महाराज जीरा वालों एवं स्वामी श्री चंद्रशेखरा नन्द जी महाराज दिव्य ज्योति जागृती संस्थान द्वारा की गई,मुख्य वक्ता माननीय श्री प्रमोद जी (उत्तर क्षेत्रीय सामाजिक समरसता प्रमुख)एवं माननीय श्री जितेंद्र जी (प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,पंजाब)रहे कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक समिति के अध्यक्ष हरीश गोयल,संयोजक अशोक पुरी नगर संचालक राष्ट्रीय सेवक संघ,कार्यक्रम सहसंयोजक एडवोकेट साहिल गुप्ता,कार्यक्रम कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता द्वारा ज्योति प्रज्वलन के साथ-साथ की गई। जिसके दौरान श्री राम बाग गुरुकुलम के आचार्य और विद्यार्थियों द्वारा विधिवत वेद मंत्र उच्चारण किए गए।जिसमें श्री कमल पुरी जी महाराज द्वारा घर-घर में रामायण,हनुमान चालीसा और भागवत गीता के पाठ, प्रसार और अनुसरण पर जोर दिया गया ताकि हम अपने भारतवर्ष को संस्कारित और शिक्षित कर सकें।जिसमें स्वामी श्री चंद्रशेखर जी के द्वारा वसुदेव कुटुंबकम के आधार पर परिवार प्रबोधन से परिवार प्रबंधन के बारे में बताया गया।
मुख्य प्रवक्ता श्री प्रमोद जी के द्वारा पंच परिवर्तन के आधार पर सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण,स्वआधारित जीवन,परिवार प्रबोधन,नागरिक कर्तव्य बोध पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और अखंड भारत और भारत के विश्व गुरु बनने पर भारतवासियों के द्वारा दिए जाने वाले सहयोग की अपील की गई।
श्री प्रमोद जी द्वारा
डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी द्वारा चलाए गए संघ की शताब्दी संपूर्ण होने पर, संघ के सेवाकार्य,संस्थापना,व्यक्ति निर्माण की कार्य पद्धति और श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी के 350 साल संपूर्ण होने पर,स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग कर देश को सुदृढ़ बढ़ाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।इस विशाल धर्म सम्मेलन मुख्य अतिथि श्री समीर मित्तल जी थे।कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका उदय प्रकाश जी एवं विशाल गुप्ता द्वारा निभाई गई।इस शुभ अवसर पर बॉबी सिंह बाठ,हीरा सोढ़ी,सुशील गुप्ता,राधेश्याम,विजय बहल कक्कड़ जी, डॉक्टर कुलभूषण,विपिन गर्ग,मनोज आर्या,घनश्याम दत्ता,एडवोकेट मुकेश गोयल,एडवोकेट अभय बत्रा,एडवोकेट अविनाश गुप्ता सहित अन्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और समाज के अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति भी उपस्थित थे।
इस विशाल धर्म सम्मेलन का उद्देश्य धर्म जागृति,सामाजिक समरसता,देशभक्ति की भावना को बढ़ाना और देश के उत्थान के प्रति देशवासियों और जन-जन को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम आयोजक समिति के अध्यक्ष हरीश गोयल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों,फिरोजपुर छावनी की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं और मंदिरों के संचालकों, और देश सेवा में समर्पित सभी नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया गया। और भारत माता की आरती के उपरांत सभी महानुभावों को अमृततुल्य भोजन प्रसाद ग्रहण करवाया गया।जोकि हमारी सामाजिक एकता को दर्शाता है।



