शिवरात्रि पर्व पर देश – विदेश से आते है श्रद्धालु डेरा समाधा घुड़ानी कलां में

श्रद्धालुओं के डेरे में सिद्ध महात्माओं की जिंदा समाधियों पर सिद्ध होते मनोरथ।
श्रद्धालुओं का लगता है तांता और विशाल भंडारे का होता आयोजन।
खन्ना पायल, (प्रमोद कौशिक) 14 फरवरी : डेरा समाधा पिंड घुड़ानी कलां में शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा 8 से 14 फरवरी तक आयोजित,15 फरवरी को श्री रामचरित्र मानस का पाठ का होगा प्रारंभ व 16 फरवरी को विशाल भंडारा प्रतिवर्ष की भांति हो रहा है। डेरा की महंत महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज के सानिध्य में जनकल्याण की भावना से धार्मिक सामाजिक आयोजन निरंतर डेरा परिसर में होते रहते है। डेरे में विशेष रूप से समस्त क्षेत्रवासी अपने तन मन धन से श्रद्धा द्वारा सेवा से जुड़े रहते हैं। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं की सेवा इस ऐतिहासिक डेरे से जुड़ी है। यहां जीवित समाधियों की सेवा बड़ी श्रद्धा भाव से समस्त बिरादरी व धर्म के लोग करते हैं। इस सांझे डेरे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर अपने मनोरथ पूर्ण होने की कामना करते हैं। मनोरथ पूर्ण होने पर यहां चूरमा,कंबल, चिमटा व खड़ाऊ चढ़ा कर जाते हैं। यह सिद्ध स्थान लगभग 500 साल पुरानी सिद्ध गद्दी है। यहां अटूट लंगर चलता है। डेरे में श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में आकर श्रद्धा भाव से समस्त परिवार सहित माथा टेकते है और मनोरथ पूर्ण करते हैं। यहां के अद्भुत चमत्कार सारे क्षेत्र में बड़े गौरव के साथ गाए जाते हैैं।



