28 वें स्थापना दिवस पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा सुनील खत्री ने संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारी भाईयों को कचहरी में मिठाई खिलाकर दी बधाई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा श्री सुनील खत्री ने संगठन के पदाधिकारी के साथ 28 वे स्थापना दिवस पर कचहरी मे शाम 5:00 बजे संगठन से जुड़े व्यापारी साथी सक्सेना फोटो स्टेट पर मिठाई खिलाकर सभी सम्मानित पदाधिकारीगण, व्यापारी भाईयों को बधाई दी।
श्री सुनील खत्री जी ने संबोधित करते हुए बताया की आज दिनांक 14 मई, बृहस्पतिवार का यह शुभ अवसर हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है, क्योंकि हम अपने संगठन “पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल” का 28वाँ स्थापना दिवस मना रहे हैं। यह केवल एक स्थापना दिवस नहीं, बल्कि व्यापारियों की एकता, संघर्ष, सम्मान और अधिकारों की विजय का प्रतीक है।
पिछले 28 वर्षों में हमारे संगठन ने व्यापारियों की समस्याओं को शासन और प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य पूरी मजबूती से किया है। व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के लिए संघर्ष और उद्योग जगत को सशक्त बनाने में इस संगठन की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।
श्री खत्री जी ने बताया मैं विशेष रूप से हमारे आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम दास गर्ग जी का अभिनंदन करना चाहता हूँ, जिनके कुशल नेतृत्व, अथक प्रयास और दूरदर्शी सोच ने संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में व्यापारियों की अनेक समस्याओं का समाधान हुआ और व्यापार जगत को नई दिशा मिली। आज हम सभी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि हमें ऐसा नेतृत्व प्राप्त हुआ है, जो सदैव व्यापारियों की आवाज बनकर खड़ा रहता है।
श्री खत्री जी ने बताया व्यापार केवल व्यवसाय नहीं होता, बल्कि देश और समाज की आर्थिक रीढ़ होता है। व्यापारी वर्ग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है। ऐसे में हमारा यह संगठन व्यापारियों की शक्ति, सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक बन चुका है।
आइए, इस स्थापना दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि संगठन की एकता को और मजबूत करेंगे, व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और प्रदेश अध्यक्ष जी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।
अंत में, मुख्य कानूनी सलाहकार मोहसिन खान जी ने भी खुशी जाहिर करते हुए सभी व्यापारी साथियों को 28वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी
जय व्यापार, जय संगठन, जय हिंद!
इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा श्री सुनील खत्री, मुख्य कानूनी सलाहकार श्री मोहसिन खान जी, महानगर महामंत्री युवा सैयद मोहम्मद हैदर जाफरी जी कानूनी सलाहकार श्री विजय कुमार सक्सेना जी, अयान मोहसिन, परविंदर कुमार, सैयद अली जफर नकवी, आजाद नवी, जिला धीरज सक्सेना, आदिल सुरूर, समीर खान आदि व्यापारी गण मौजूद रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शाहनवाज बने केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्षशुभचिंतकों ने फूलमाला पहनाकर दीं बधाइयाँ

Fri May 15 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक वार्ष्णेय मेडिकल स्टोर पर संपन्न हुई। जिसमें नूरियो सराय के शाह मेडिकोज के स्वामी मोहम्मद शाहनवाज आलम को केमिस्ट एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष चुना गया।तहसील रोड पर स्थित वार्ष्णेय मेडिकल स्टोर पर केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में राहिल भारतीय ने […]

You May Like

advertisement