गीता जयंती के दिन भगवान श्री कृष्ण की वाणी गीता का एक श्लोक एक मिनट के लिए जरूर बोलें : महंत राजेंद्र पुरी

गीता जयंती के दिन भगवान श्री कृष्ण की वाणी गीता का एक श्लोक एक मिनट के लिए जरूर बोलें : महंत राजेंद्र पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

महंत राजेंद्र पुरी ने गीता को पढ़कर जीवन में उतार लेने का आहवान किया।

कुरुक्षेत्र, 9 दिसम्बर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र भगवान श्री कृष्ण की कर्म भूमि है। इसी धरती पर भगवान श्री कृष्ण ने अपने मुखारविंद से सृष्टि को गीता का उपदेश दिया। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में गीता का उपदेश हर इंसान तक पहुंचे, भगवान श्री कृष्ण की वाणी गीता की आवाज सभी जीवन में उतार लें इसके लिए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने जियो गीता नाम के ऐप की शुरुआत है। जिसके लिए एक कोशिश एक ही दिन, एक साथ गीता पाठ का आह्वान किया गया है।
महंत राजेंद्र पुरी ने हर भारतीय के लिए गीता का अनुसरण करने एवं हर इंसान को गीता को पढ़ने के साथ अपने जीवन में उतार लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा सिर्फ गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जिसमें भगवान श्री कृष्ण ने अपने मुख से कहा कि मैं ही भगवान हूँ। जीवन के हर पहलू को गीता से जोड़कर और शिक्षा लेकर जीने का संकल्प इंसान को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 23 दिसम्बर को हर इंसान को अपने घर से, अपने कार्यालय से तथा संस्थान से जहां संभव हो अपने जीवन का कीमती एक मिनट भगवान श्री कृष्ण के लिए निकालना है। सभी एक मिनट के लिए गीता श्लोक बोलें और एक मिनट कृष्ण भक्ति के निकालें। यही हमारे लिए भगवान को समर्पित सच्ची भक्ति और मोक्ष का सही रास्ता है।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संत नामदेव महाराज की 753 वीं जयंती पर रथ यात्रा एवं साइकिल यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत

Sat Dec 9 , 2023
संत नामदेव महाराज की 753 वीं जयंती पर रथ यात्रा एवं साइकिल यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।छाया – वेद रोहिला।दूरभाष – 94161 91877 संत नामदेव जी व विट्ठल भगवान की सुंदर भजनों के साथ की पूजा अर्चना। कुरुक्षेत्र, 9 दिसम्बर : संत नामदेव […]

You May Like

advertisement