Uncategorized

भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन वामन अवतार, श्री कृष्णा जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का किया गया वर्णन

भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन वामन अवतार, श्री कृष्णा जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का किया गया वर्णन

कार्यक्रम में यजमान के तौर पर पंडित गौरव सागर भास्कर विशिष्ट अतिथि के तौर पर आचार्य पंडित वेद प्रकाश शुक्ला उपस्थित रहे

(पंजाब) फिरोजपुर 26 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

भगवान श्री परशुराम मंदिर नमक मंडी फिरोजपुर शहर स्थित ब्राह्मण सभा की ओर भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में करवाई जा रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान वृंदावन से आए कथा व्यास स्वामी विनायक शास्त्री द्वारा बहुत सुंदर श्रीमद् भागवत गीता का वर्णन किया गया। स्वामी विधायक शास्त्री द्वारा चौथे दिन वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया। इस कार्यक्रम के यजमान पंडित गौरव सागर भास्कर, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य वेद प्रकाश शुक्ला मौजूद रहे।

      कथा का पूजन पंडित अरुण मच्छराल , पंडित रवि शर्मा,पंडित रमन शर्मा एवं  पंडित लेखराज त्रिपाठी पुजारी द्वारा मंत्रोच्चारण से करवाया गया। श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। श्री कृष्ण जन्म की खुशी में शुक्रवार को कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री , मिठाई फल का प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों ने नाच कूदकर नंदोत्सव मनाया। 

       इस अवसर पर  अशोक बहल,अजय जोशी, हरिंदर सिंह खोसा, डॉक्टर रमेश शर्मा, पंडित केशव त्रिपाठी, एडवोकेट जे एस सोढ़ी , निर्मलजीत अरोड़ा, परमवीर शर्मा, और अनेकों भक्तगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel